जयपुर:
राजस्थान में जयपुर पुलिस कमिश्नर समेत तीन आईएएस और दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है.
कार्मिक विभाग ने सोमवार देर रात तबादला आदेश जारी किये.
आदेश के मुताबिक, आईएएस अधिकारी भानु प्रकाश, वी सरवन कुमार और उर्मिला राजोरिया और आईपीएस अधिकारी आनंद श्रीवास्तव और बीजू जॉर्ज जोसेफ का तबादला कर दिया गया है.
बीकानेर संभागीय आयुक्त भानु प्रकाश को गृह विभाग के सचिव के पद पर जयपुर स्थानांतरित कर दिया गया है, उनके स्थान पर वी सरवन कुमार को आयुक्त-विभागीय जांच बनाया गया है।
आदेश में कहा गया है कि राजस्थान राज्य सहकारी संघ लिमिटेड (राजफेड) की एमडी रहीं उर्मिला राजोरिया बीकानेर की नई संभागीय आयुक्त होंगी।
रजिस्ट्रार-सहकारिता विभाग मेघराज सिंह रत्नू को एमडी राजफेड का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।
सरकार ने आनंद श्रीवास्तव की जगह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बीजू जॉर्ज जोसेफ को जयपुर का अगला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है, जिन्हें एडीजी कानून एवं व्यवस्था बनाया गया है।
1995 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री जोसेफ पहले पुलिस मुख्यालय में एडीजी सतर्कता के पद पर तैनात थे।
2018 में राज्य में अशोक गहलोत सरकार के सत्ता में आने के तुरंत बाद श्री श्रीवास्तव को जयपुर का तत्कालीन पुलिस आयुक्त बनाया गया था।

राजसमंद में पटाखा कारोबारियों को राहत, तय सुरक्षा मानकों के बाद ही आवंटित होंगी दुकानें
द्वारकाधीश मंदिर में दीपावली-अन्नकूट की तैयारियां पूरी, जानें पूजा और उत्सव की तारीखें
Silver Price Crash: 9 महीने में ₹2.35 लाख सस्ती हुई चांदी, एक्सपर्ट ने बताए गिरावट के 5 कारण
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त, खाते में आए 2,000 रुपये