तरनतारन उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान भी अब प्रचार अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ गई हैं। उन्होंने आज तरनतारन हलके के कई गांवों का दौरा किया, महिलाओं से मुलाकात की और जनसभाओं को संबोधित किया।
अपने संबोधन में डॉ. गुरप्रीत ने कहा कि आज महिलाएं ही देश और समाज की दिशा तय कर रही हैं। आप सरकार ने बीते चार सालों में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि तरनतारन में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, मोहल्ला क्लिनिकों के जरिए महिलाओं को मुफ्त इलाज मिल रहा है और अच्छे सरकारी स्कूलों से बेटियां बेहतरीन शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है। जिससे लाखों परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधरी है। इसका सबसे बड़ा फायदा महिलाओं को हुआ है। महिलाएं अब अपनी बचत को परिवार के बेहतर भविष्य में लगा रही हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान का जिक्र करते हुए डॉ. गुरप्रीत ने कहा की मान साहब का दिल जनता के बीच धड़कता है, राजनीति उनके लिए जनसेवा का माध्यम है। मान सरकार ने जो वादे किया, उन्हें पूरा किया। आने वाला साल पंजाब की महिलाओं के लिए और भी खास होने वाला है। सरकार अगले बजट में महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रही है। पंजाब और तरनतारन की हर महिला को हर महीने जल्द 1000 रुपये मिलेंगे, जिससे उनकी जिंदगी और आत्मनिर्भरता दोनों में सुधार होगा।
डॉ. गुरप्रीत ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा जैसे आप घर के कामों में अपना योगदान देती हैं, वैसे ही लोकतंत्र के इस त्योहार में भी अपना योगदान दीजिए। इस बार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत संधू को भारी अंतर जिताकर तरनतारन के विकास को और गति दीजिए।


‘युद्ध नशियां विरूद्ध’ अभियान को मिली बड़ी सफलता !
बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए कांग्रेसी नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल !
‘आप’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन !
लुधियाना में विजिलेंस का ‘ट्रैप’: जिला उद्योग केंद्र के दो अधिकारी और एक सहायक ₹30,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार