अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को धूल चटाकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया। खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन बनाए और जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रन पर सिमट गई। भारत ने यह मुकाबला 100 रन से जीत लिया।
यह भारत का अंडर-19 वर्ल्ड कप में 11वां फाइनल था, जबकि इंग्लैंड को फाइनल में दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा।
वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी
फाइनल के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने महज 80 गेंदों में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने अपनी विस्फोटक पारी में 15 चौके और 15 छक्के जड़े और 218 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।
कप्तान आयुष म्हात्रे और बाकी खिलाड़ियों का योगदान
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई और आरोन जॉर्ज 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने पारी को संभाला। आयुष म्हात्रे ने 53 रन की अहम पारी खेली।
इसके अलावा वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू और कनिष्क चौहान की उपयोगी पारियों की बदौलत भारत 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन तक पहुंचा।
फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर
भारत का यह स्कोर U19 वर्ल्ड कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर है। विशाल लक्ष्य के दबाव में इंग्लैंड की बल्लेबाजी बिखर गई और पूरी टीम 311 रन ही बना सकी।
छठी बार चैंपियन बना भारत
इस जीत के साथ भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की और एक बार फिर जूनियर क्रिकेट में अपना दबदबा साबित कर दिया।

पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत मान सरकार ने राष्ट्रीय बेंचमार्क बनाया, 17.5 लाख से ज़्यादा माता-पिता राज्यव्यापी वर्कशॉप में शामिल हुए, जिसमें तनाव-मुक्त परीक्षा की तैयारी और ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर फोकस किया गया।
बीएमसी में ऐतिहासिक बदलाव: रीतू तावड़े होंगी मुंबई की अगली मेयर, 25 साल बाद शिवसेना (UBT) का वर्चस्व खत्म
आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी: 31 साल पुराने कब्जा मामले में पटना पुलिस का एक्शन, सांसद बोले- “पता नहीं क्या होगा”
मुख्यमंत्री ने राज्य की शानदार सांस्कृतिक विरासत को बकरार रखने की प्रतिबद्धता दोहराई !