आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की जमानत पर कहा कि मजीठिया को अकाली दल बादल की लीडरशिप और बादल परिवार ने पूरी तरह अकेला छोड़ दिया है।
पन्नू ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद नाभा जेल से बाहर आए बिक्रमजीत सिंह मजीठिया भले ही बाहर आकर बड़ी-बड़ी डींगें हांकते रहे, लेकिन असलियत यह है कि मजीठिया को अकाली दल बादल की लीडरशिप का साथ भी नहीं मिला।
पन्नू ने बताया कि लीडरशिप के अलावा मजीठिया के करीबी रिश्तेदार सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल भी जेल के बाहर उन्हें लेने नहीं पहुंचे। यह साफ दर्शाता है कि मजीठिया अपने ही परिवार और पार्टी में अकेले पड़ गए हैं।
बलतेज पन्नू ने आगे कहा कि बिक्रम मजीठिया के आज जेल से बाहर आने के मौके पर हालात ये थे कि शिरोमणि अकाली दल बादल का एक भी पूर्व मंत्री या पूर्व विधायक जेल के बाहर नहीं पहुंचा।

झारखंड में 4 नए औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर
सिंहस्थ 2028 से पहले बलवाड़ा तक रेल पहुंचाने की तैयारी, रेलवे ने तेज किए प्रयास
राहुल गांधी की रैली से 10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंका, व्यापारियों ने लिखा पत्र
छत्तीसगढ़ के जशपुर में आकार ले रही भारतमाला परियोजना, 3,147 करोड़ रुपये होंगे खर्च