ट्रेंडिंगपंजाबराज्य

आप’ का भाजपा नेताओं से सवाल: बाढ़ राहत फंड पर अलग-अलग बयान क्यों?

पंजाब को 1600 करोड़ के केंद्रीय राहत पैकेज में से अभी तक एक रुपया भी नहीं मिला: बलतेज पन्नू !

आम आदमी पार्टी (‘आप’) पंजाब के राज्य महासचिव बलतेज पन्नू ने बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित 1600 करोड़ रुपये के राहत पैकेज पर भाजपा नेताओं के विरोधाभासी बयानों को लेकर भाजपा को घेरा है। पन्नू ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित राशि में से पंजाब को अभी तक एक रुपया भी नहीं मिला है।

बलतेज पन्नू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अलग-अलग नेताओं द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्रीय फंड के संबंध में जो झूठ परोसा जा रहा है, वह स्पष्ट है। उन्होंने भाजपा नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि एक ओर पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा जी कहते हैं कि 1600 करोड़ रुपये पंजाब को दिया जा चुका है और मुख्यमंत्री इसका हिसाब दें। यदि हिसाब नहीं देते तो वे झूठ बोल रहे हैं। वहीं, रवनीत बिट्टू का बयान है कि 800 करोड़ रुपये केंद्रीय फंड से जारी हो चुके हैं। इसके विपरीत, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार 480 करोड़ रुपये पंजाब को दिए गए हैं और इसके उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट) मिलने के बाद ही अगली किश्त जारी की जाएगी।

पन्नू ने भाजपा नेताओं को सख्त शब्दों में कहा कि अब वे तीनों नेता आपस में फैसला कर लें कि इन तीनों में से झूठ कौन बोल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सच्चाई यह है कि 1600 करोड़ रुपये जो प्रधानमंत्री जी घोषित करके गए थे, उसमें से अभी तक एक भी रुपया फंड के रूप में पंजाब सरकार को प्राप्त नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button