तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के महिला विंग ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। आज ‘आप’ पंजाब महिला विंग की पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के नेतृत्व में हलके में पार्टी उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।
डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और अन्य महिला नेताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साधा। उन्होंने मतदाताओं को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पिछले साढ़े तीन वर्षों में किए गए रिकॉर्ड विकास कार्यों और लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. अरोड़ा ने कहा कि लोगों में मान सरकार के प्रति भारी उत्साह है। उन्होंने सभी हलका निवासियों, खासकर महिला मतदाताओं से अपील की कि वे तरनतारन के सुनहरे भविष्य के लिए आने वाली 11 नवंबर को ‘झाड़ू’ का बटन दबाएं और हरमीत सिंह संधू को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजें।


धनबाद-बोकारो सड़क हादस,गैस रिसाव और भू-धंसान के बाद विस्थापन ही अंतिम विकल्प
बिहार आदेश: टीसी के आधार पर बच्चों का नामांकन नहीं रोका जाएगा
डॉ. मोहन यादव बोले – समाज के हर वर्ग तक संवाद एवं संपर्क बढ़ाना आवश्यक
शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन,कंप्यूटर शिक्षकों की फाइलों की जांच तेज