‘आप’ सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के लिए जारी किए 3624 करोड़ रुपये: संधू !

तरनतारन के विकास और लोक कल्याण के लिए 'आप' सरकार प्रतिबद्ध: हरमीत संधू !

आम आदमी पार्टी (आप) के तरनतारन हलके से उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार कमजोर वर्गों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है।

संधू ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के अनुसार चालू वित्त वर्ष के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत अब तक 3624.46 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इस वर्ष के लिए कुल 6175 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है ताकि जरूरतमंदों को समय पर मदद मिल सके।

‘आप’ उम्मीदवार ने बताया कि बुढ़ापा पेंशन के लिए 2400.70 करोड़ रुपये, विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए 693.04 करोड़ रुपये, आश्रित बच्चों के लिए 242.77 करोड़ रुपये और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 287.95 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

हरमीत सिंह संधू ने कहा कि आज राज्य के लगभग 35 लाख लोग इन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, जो सरकार की लोक-हितैषी नीति का सबूत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि तरनतारन हलके के हर योग्य लाभार्थी तक सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाया जाएगा

Exit mobile version