उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश के समस्त मुख्य विकास अधिकारियों के साथ योजना भवन लखनऊ मे 28 जनवरी को पूर्वान्ह 11बजे करेंगे,बैठक !

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य 28 जनवरी 2026को पूर्वाह्न 11बजे से योजना भवन लखनऊ में ग्राम्य विकास विभाग, विशेषकर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यो की समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के समस्त जिलों के मुख्य विकास अधिकारी व ग्राम्य विकास विभाग के उच्चाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश में विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही समीक्षा बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की जायेगी।

Exit mobile version