शाहरुख खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म जवान के प्रमोशन में बिज़ी हैं. हालांकि अपने बिज़ी शेड्यूल के बीच शाहरुख जम्मू के कटरा में मौजूद माता वैष्णो देवी के मंदिर पहुंचे हैं. मंदिर पहुंचने की उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जवान सात सितंबर को बड़े पर्दे पर आएगी.
चेन्नई में जवान के म्यूज़िक लॉन्च से पहले शाहरुख खान जम्मू के मशहूर माता वैष्णो देवी के मंदिर पहुंचे और दर्शन किए. वैष्णो देवी मंदिर से शाहरुख खान के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. शाहरुख खान नीले रंग की जैकेट पहने और मास्क से चेहरा छिपाए मंदिर की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं.
इससे पहले शाहरुख खान पठान की रिलीज़ के वक्त भी कटरा में मौजूद वैष्णो देवी मंदिर गए थे. उस वक्त भी शाहरुख सभी से छिपते छिपाते वहां गए थे. हालांकि उन्होंने उस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई थी.

‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’: 20 साल बाद लौटेगी मिरांडा प्रीस्टली और एंडी सैक्स
सैफ अली खान की नई OTT फिल्म ‘कर्तव्य’ 15 मई को Netflix पर होगी रिलीज
वेटरन एक्टर पेंटल का वीडियो वायरल, बोले– “मैं एक्टर नहीं, मेरे फॉलोअर्स नहीं हैं”
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज टली, अब ग्लोबल लेवल पर तय होगी नई डेट