आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि अगर अमेरिका के साथ हुआ समझौता सच में किसानों के हित में है, तो रोज़ाना प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बजाय, आप भाजपा हाईकमान से उस समझौता की पूरी डिटेल्स और कॉपीज़ सार्वजनिक करने के लिए क्यों नहीं कहते?
पन्नू ने कहा कि जाखड़ साहब लगभग रोज़ाना प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमेरिका के साथ हुए समझौते को भारत और खासकर किसानों के लिए फायदेमंद बता रहे हैं, लेकिन अभी तक उस समझौता की कोई आधिकारित कॉपी या डिटेल्स सार्वजनिक नहीं की गई।
पन्नू ने सवाल उठाया कि अगर जाखड़ के पास इस समझौता की पूरी जानकारी और कॉपी मौजूद हैं, तो वह भाजपा हाईकमान से इस समझौते को सार्वजनिक करने के लिए क्यों नहीं कहते? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या इस समझौते पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री या किसी और मंत्री ने साइन किए थे? लोगों को इसके बारे में जानने का पूरा हक है।
आप नेता ने कहा कि इस समझौते के बारे में अब तक जो भी जानकारी सामने आ रही है, वह सिर्फ अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट के जरिए मिल रही है और ट्रंप के ट्वीट खुद कहते हैं कि इस समझौते में किसानी शामिल है। ऐसे में जब भारत सरकार की तरफ से कोई आघिकारित डिटेल सार्वजनिक नहीं की गई है, तो जाखड़ साहब किस जानकारी के आधार पर किसानों को भरोसा दे रहे हैं?
पन्नू ने जाखड़ को तीन खेती कानूनों का जिक्र करते हुए याद दिलाया कि जब केंद्र सरकार तीन कृषि कानून लाई थी, तो उस समय भाजपा के सहयोगी रहे बादल परिवार ने कहा था कि इन कृषि कानूनों जैसा कोई कानून नहीं है। लेकिन जब उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, तो उन्होंने यू-टर्न ले लिया।
आप नेता ने जाखड़ पर तंज कसते हुए कहा कि अब आप भी यू-टर्न मत ले लेना। अगर आपके पास इस समझौता के बारे में पूरी जानकारी है तो उसे सार्वजनिक करो ताकि लोगों को असलियत पता चल सके।



