डेरा बाबा नानक में ‘आप’ को मिली बड़ी मजबूती, सैकड़ों अकाली और कांग्रेसी नेता ‘आप’ में शामिल !

धायक गुरदीप सिंह रंधावा ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का किया स्वागत !

डेरा बाबा नानक में आम आदमी पार्टी (आप) को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब विधायक गुरदीप सिंह रंधावा के अगुवाई में सैंकड़ों अकाली व कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता अपनी पार्टी छोड़कर आप में शामिल हो गए।

विधायक रंधावा ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए सदस्यों के आने से डेरा बाबा नानक के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में पार्टी का आधार और भी मजबूत होगा।

विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों से बेहद खुश हैं। इसी का नतीजा है कि विपक्षी दलों को छोड़कर लोग लगातार आप के साथ जुड़ रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी बड़ी जॉइनिंग्स देखने को मिलेंगी।

रंधावा ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता का झुकाव ‘आप’ की तरफ है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए 100 से ज्यादा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

Exit mobile version