भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हरा दिया। विशाखापट्टनम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। साउथ अफ्रीका 270 रन ही बना सका। भारत ने 40वें ओवर में महज एक विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। विराट कोहली ने लुंगी एनगिडी की बॉल पर लगातार दो चौके मारकर टीम इंडिया को जीत दिला दी।
डॉ YS राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में मेहमान टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाया। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 48, डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 और मैथ्यू ब्रीट्जकी ने 24 रन बनाकर टीम को 270 तक पहुंचाया। भारत से कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए।
271 रन के टारगेट के सामने यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 155 रन की पार्टनरशिप की। रोहित 75 रन बनाकर आउट हुए, यह सीरीज में उनकी दूसरी फिफ्टी रही। यशस्वी ने फिर 111 गेंद पर अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। उनके सामने विराट कोहली ने महज 40 गेंद पर फिफ्टी लगा दी। दोनों ने 40वें ओवर में टीम को जीत दिला दी।
साउथ अफ्रीका से केशव महाराज ने इकलौता विकेट लिया। तीसरे वनडे में नतीजे के साथ होम टीम ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। साउथ अफ्रीका ने दूसरे मुकाबले में 359 रन चेज किए थे। दोनों टीमों के बीच 5 टी-20 की सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी। साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती है।

पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत मान सरकार ने राष्ट्रीय बेंचमार्क बनाया, 17.5 लाख से ज़्यादा माता-पिता राज्यव्यापी वर्कशॉप में शामिल हुए, जिसमें तनाव-मुक्त परीक्षा की तैयारी और ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर फोकस किया गया।
बीएमसी में ऐतिहासिक बदलाव: रीतू तावड़े होंगी मुंबई की अगली मेयर, 25 साल बाद शिवसेना (UBT) का वर्चस्व खत्म
अंग्रेजों को धूल चटाकर छठी बार विश्व विजेता बनी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी: 31 साल पुराने कब्जा मामले में पटना पुलिस का एक्शन, सांसद बोले- “पता नहीं क्या होगा”