नारियल काटने वाले चाकू से सिर पर वार, पेट में घोंपने वाला था तभी पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली : राजधानी में पेट्रोलिंग कर रही PCR वैन में तैनात पुलिसवालों ने शुक्रवार को ऐन वक्त पर दिल्ली में एक मर्डर होने से रोक लिया। पुलिस सूत्र ने बताया कि मामूली बात पर आग-बबूला हुआ एक शख्स नारियल काटने वाले चाकू से दूसरे शख्स पर चाकू से वार करने जा रहा था। उसी दौरान वहां से गुजर रही PCR गाड़ी में तैनात दो पुलिसवालों ने आरोपी को काबू कर लिया। घटना ईस्ट दिल्ली के टेल्को पॉइंट फ्लाइओवर के पास हुई। पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने घायल के बयान पर हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Powered By
VDO.AI

Video Player is loading.

PlayUnmute

Fullscreen

 

 

लाइव . प्राइम मेंबर्स के लिए अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू हो गया है। शीर्ष उत्पादों पर ऑफ़र और छूट देखें |

गाली का विरोध करने पर चाकू से हमला

घायल अनिल सिंह (48) ने पुलिस को बताया कि वह गाजीपुर इलाके में रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। वह गाजीपुर मंडी से आने वाले रिक्शे व रेहड़ियों को धक्का लगाकर टेल्को पॉइंट वाला फ्लाइओवर पार करवाते हैं। इसके बदले उन्हें रिक्शे व रेहड़ी वाले कुछ रुपये दे जाते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 पर वह टेल्को पॉइंट फ्लाइओवर जहां से शुरू होता है, वहीं खड़े थे। उसी दौरान वहां प्रभू नाम का एक शख्स आकर खड़ा हो गया। एक-दो दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। आरोप है कि उसने फिर गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने का विरोध करने पर आरोपी ने अपने पास से नारियल काटने वाला धारदार चाकू निकाला और अनिल के सिर पर दे मारा।

Related Articles

Back to top button
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024]
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024