आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने विरोधी दलों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए झूठे तथ्यों के आधार पर पंजाब को बदनाम कर रही हैं।
नील गर्ग ने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि आज पंजाब देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि अगर अपराध की बात करें तो देश के सबसे ज्यादा अपराध वाले 10 राज्यों में से 8 भाजपा शासित हैं और 2 कांग्रेस शासित हैं।
पॉक्सो मामलों का जिक्र करते हुए नील गर्ग ने कहा कि आज ही एक बड़े अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पहले तीन राज्यों में यूपी, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश आते हैं। उन्होंने सवाल किया कि फिर सवाल पंजाब से क्यों किए जा रहे हैं? क्या सच बोलने में शर्म आती है?
नील गर्ग ने सुनील जाखड़ को सीधा सवाल करते हुए कहा कि जाखड़ साहब, आप उस समय कांग्रेस के प्रधान थे और पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी, तो अंसारी को पंजाब में कौन लेकर आया था? तब तो आपने एक शब्द नहीं बोला और आज पंजाब को बदनाम करने पर लगे हुए हैं।
आप प्रवक्ता ने कहा कि जिस डाटा की बात की जा रही है, वह एनसीआरबी का डाटा है जो केंद्रीय एजेंसी तैयार करती है, न कि पंजाब सरकार या आम आदमी पार्टी। वही रिपोर्ट कहती है कि पंजाब सबसे सुरक्षित राज्यों में दूसरे नंबर पर आता है और देश के पहले 10 राज्य जहां सबसे ज्यादा अपराध है, उनमें ज्यादातर भाजपा शासित प्रदेश हैं।
नील गर्ग ने जाखड़ से अपील करते हुए कहा कि सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाने के लिए पंजाब को बदनाम मत करो और कम से कम सच बोलने की हिम्मत रखो।

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान, जोधपुर-जयपुर समेत इन शहरों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
उज्जैन में सिटी बस सेवा होगी शुरू, 12 रूट पर चलेंगी AC ई-बसें
बिहार जेल नियमों में बड़ा बदलाव, प्रधान जिला जज होंगे परिदर्शक मंडल के अध्यक्ष
धान बेचने मंडी जाने से पहले जान लें नियम, ई-खरीद एप से घर बैठे बनेगा ई-गेट पास