
पंजाब के सभी 23 जिलों और 117 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 का घर-घर गणना चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। यह सभी योग्य एवं वास्तविक मतदाताओं को शामिल करने, अयोग्य प्रविष्टियों को हटाने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस चरण को 23 जिला चुनाव अधिकारियों (डी.ई.ओ.), 117 चुनाव पंजीकरण अधिकारियों (ई.आर.ओ.), 234 सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारियों (ए.ई.आर.ओ.), 2501 सुपरवाइजरों और 24,453 बूथ स्तरीय अधिकारियों (बी.एल.ओ.) के समर्पित प्रयासों के फलस्वरूप संपन्न किया गया है, जो मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के कार्यालय के सम्पूर्ण चुनाव ढांचे के अधीन कार्य कर रहे हैं। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, विशेषकर उनके द्वारा नियुक्त 87966 बूथ स्तरीय एजेंटों (बी.एल.ए.) ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
घर-घर गणना चरण के दौरान, बी.एल.ओ. गणना फॉर्म वितरित करने के लिए 2,14,61,043 मतदाताओं के दर्ज पतों पर गए, जिनके नाम 9 जून 2026 को मतदाता सूची में दर्शाए गए थे। इसके बाद, वे भरे हुए फॉर्म एकत्र करने के लिए कम से कम तीन बार मतदाताओं के घर गए। इस दौरान जो मतदाता घर पर उपस्थित नहीं थे, उनके घरों पर सूचना स्टिकर लगाए गए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से बाहर न रहे।

महीने भर चलने वाली स्वीप (सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) योजना को मल्टी चैनल आउटरीच के द्वारा लागू किया गया। मुख्य पहलकदमियों में 23 जून को एसआईआर 2026 का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत 2,000 से अधिक युवाओं ने एक मानव श्रृंखला बनाई, मुख्य तिथियों पर एसएमएस अलर्ट, रेडियो जिंगल, ई-रिक्शा के माध्यम से ऑडियो संदेश और बीएलओ फील्ड घोषणाएं शामिल थीं। इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों ने पोस्टर निर्माण, विचार-विमर्श, सेमिनारों और रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से नागरिकों की सहभागिता बढ़ाई, जबकि बैंकों में आईईसी सामग्री प्रदर्शित की गई और सोशल मीडिया अभियानों में सीपीवी आइकन और विख्यात हस्तियों को शामिल किया गया। डीईओ/ईआरओ कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए और वरिष्ठ अधिकारियों ने सुचारू एवं समग्र अमल सुनिश्चित करने के लिए निरंतर फील्ड दौरे किए।
वास्तविक मतदाताओं तक अधिकतम पहुँच सुनिश्चित करने के लिए, 7 जून, 11-12 जुलाई और 19 जुलाई 2026 को सभी 117 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर भी लगाए गए। इन शिविरों ने मतदाताओं को अपने फॉर्म जमा कराने और अपने विवरणों की पुष्टि करने के अवसर प्रदान किए। यह बताना आवश्यक है कि चुनाव अमले के प्रयासों को और अधिक सुचारू बनाने के लिए, 25 जून से 24 जुलाई तक, सभी बीएलओ को उनके मूल विभागों के कर्तव्यों से मुक्त कर दिया गया था।
9 जून 2026 तक, पंजाब में 2,14,61,043 पंजीकृत मतदाता थे। इनमें से, 3 अगस्त 2026 तक 1,93,94,408 से अधिक नागरिकों ने अपने गणना फॉर्म जमा करवाकर सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। प्राप्त न किए गए योग्य फॉर्मों (एएसडीडी – अनुपस्थित/स्थानांतरित/मृतक/डुप्लिकेट) की कुल संख्या 20,66,635 है, जो कुल मतदाताओं का 9.63 प्रतिशत है। इनमें निम्नलिखित शामिल हैं:
- मृतक: [5,74,568, 2.68 प्रतिशत]
- ट्रेस न किए गए/अनुपस्थित: [4,12,715, 1.92 प्रतिशत]
- स्थायी रूप से स्थानांतरित: [9,44,131, 4.40 प्रतिशत]
- पहले से दर्ज: [1,19,145, 0.56 प्रतिशत]
जिला आधारित आंकड़े
| एसआईआर की जिलावार स्थिति
|
||||||||||||||
रैंक |
जिले का नाम | कुल हिस्स | कुल मतदाता | कुल ईएफ एकत्रित एवं डिजिटाइज़ | एकत्रित कुल ईएफ एवं डिजिटाइज़ेशन का प्रतिशत | एकत्र न किए गए कुल फॉर्म (एएसडीडी) | एकत्र न किए गए कुल फॉर्म (एएसडीडी) का प्रतिशत | |||||||
| 1 | मानसा | 645 | 5,94,369 | 5,72,426 | 96.31% | 21,943 | 3.69% | |||||||
| 2 | मालेरकोटला | 400 | 3,25,433 | 3,06,653 | 94.23% | 18,780 | 5.77% | |||||||
| 3 | संगरूर | 1006 | 9,18,078 | 8,64,592 | 94.17% | 53,486 | 5.83% | |||||||
| 4 | पठानकोट | 568 | 5,09,111 | 4,79,197 | 94.12% | 29,914 | 5.88% | |||||||
| 5 | श्री मुक्तसर साहिब | 753 | 6,93,936 | 6,52,609 | 94.04% | 41,327 | 5.96% | |||||||
| 6 | बठिंडा | 1192 | 10,53,091 | 9,88,019 | 93.82% | 65,072 | 6.18% | |||||||
| 7 | मोगा | 804 | 7,58,410 | 7,09,641 | 93.57% | 48,769 | 6.43% | |||||||
| 8 | बरनाला | 558 | 4,85,873 | 4,53,618 | 93.36% | 32,255 | 6.64% | |||||||
| 9 | रूपनगर | 696 | 5,61,772 | 5,23,752 | 93.23% | 38,020 | 6.77% | |||||||
| 10 | फाजिल्का | 829 | 7,76,163 | 7,22,295 | 93.06% | 53,868 | 6.94% | |||||||
| 11 | फतेहगढ़ साहिब | 544 | 4,54,908 | 4,21,639 | 92.69% | 33,269 | 7.31% | |||||||
| 12 | एस बी एस नगर | 615 | 4,82,925 | 4,46,702 | 92.50% | 36,223 | 7.50% | |||||||
| 13 | फिरोजपुर | 903 | 7,17,773 | 6,63,744 | 92.47% | 54,029 | 7.53% | |||||||
| 14 | होशियारपुर | 1563 | 12,68,648 | 11,69,930 | 92.22% | 98,718 | 7.78% | |||||||
| 15 | गुरदासपुर | 1553 | 12,93,682 | 11,85,209 | 91.62% | 1,08,473 | 8.38% | |||||||
| 16 | फरीदकोट | 511 | 4,93,060 | 4,49,616 | 91.19% | 43,444 | 8.81% | |||||||
| 17 | पटियाला | 1786 | 15,20,038 | 13,81,414 | 90.88% | 1,38,624 | 9.12% | |||||||
| 18 | तरन तारन | 911 | 7,77,353 | 7,03,160 | 90.46% | 74,193 | 9.54% | |||||||
| 19 | जालंधर | 1926 | 16,49,946 | 14,64,949 | 88.79% | 1,84,997 | 11.21% | |||||||
| 20 | अमृतसर | 2134 | 19,73,071 | 17,30,320 | 87.70% | 2,42,751 | 12.30% | |||||||
| 21 | कपूरथला | 791 | 6,14,981 | 5,36,303 | 87.21% | 78,678 | 12.79% | |||||||
| 22 | लुधियाना | 2927 | 26,83,999 | 22,67,911 | 84.50% | 4,16,088 | 15.50% | |||||||
| 23 | एसएएस नगर | 838 | 8,54,423 | 7,00,709 | 82.01% | 1,53,714 | 17.99% | |||||||
| कुल
|
24453 | 2,14,61,043 | 1,93,94,408 | 90.37% | 20,66,635 | 9.63% | ||||||||
- सबसे अधिक फॉर्म संग्रहण वाला जिला मानसा 96.31 प्रतिशत
- विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र बुढलाडा सबसे अधिक 96.94 प्रतिशत
मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा (आई.ए.एस.) ने कहा कि प्रत्येक पंजीकृत मतदाता तक पहुँचने के लिए हर संभव प्रयास किया गया है। हालाँकि, यदि किसी व्यक्ति का नाम अनजाने में ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज होने से रह गया है तो वह 13 अगस्त 2026 से 12 सितंबर 2026 के दौरान फॉर्म नंबर 6 भरकर ऑनलाइन या दस्ती रूप में अपना दावा दर्ज कर सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि फील्ड स्तर की चुनाव मशीनरी, विशेष रूप से बी.एल.ओ. के समर्पित प्रयासों और मतदाताओं के सहयोग से, ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल 93.40 प्रतिशत मतदाताओं की 2003 या उससे पिछली एस.आई.आर की मतदाता सूचियों के साथ मैपिंग कर ली गई है। भारत चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार अन-मैप्ड मतदाताओं को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया 13 अगस्त, 2026 से शुरू की जाएगी।
घर-घर गणना चरण के पूरा होने पर मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब श्रीमती अनिंदिता मित्रा, आई.ए.एस. ने कहा, “एस.आई.आर. 2026 के तहत घर-घर गणना का सफलतापूर्वक पूरा होना हमारी चुनाव मशीनरी की सामूहिक प्रतिबद्धता और राजनीतिक दलों एवं नागरिकों के सक्रिय सहयोग को दर्शाता है। डी.ई.ओज़., ई.आर.ओज़. और ए.ई.आर.ओज़. के सहयोग से बूथ स्तरीय अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया कि प्रत्येक योग्य मतदाता तक पहुँच बनाई जाए और कोई भी योग्य मतदाता दर्ज होने से वंचित न रहे। यह अभ्यास पंजाब की मतदाता सूचियों की शुद्धता, समावेशिता और पारदर्शिता को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं सभी मतदाताओं से 13 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट सूची की जाँच और सत्यापन करने की अपील करती हूँ और यदि ठोस कारणों से कोई योग्य मतदाता रह गया है तो वह दावे और आपत्ति दर्ज कराने की अवधि (13 अगस्त से 12 सितंबर 2026) के चरण में सक्रिय रूप से हिस्सा लें ताकि अंतिम मतदाता सूची में उनके नाम शामिल हो सकें। दावों और आपत्तियों का निपटारा 13 अगस्त से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।”
पंजाब में मतदान स्टेशनों का रेशनलाइजेशन
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के भाग के रूप में, मतदाताओं के लिए अधिक पहुँचयोग्यता और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब के सभी जिलों में मतदान स्टेशनों का रेशनलाइजेशन किया गया है। रेशनलाइजेशन के बाद राज्य में मतदान स्टेशनों की कुल संख्या 24,453 से बढ़कर 25,332 हो गई है। यह अभ्यास प्रति मतदान स्टेशन मतदाता क्षमता को संतुलित करने, मतदाता सुविधाओं में सुधार करने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को मजबूत करने के लिए किया गया है।
मतदान स्टेशन के रेशनलाइजेशन संबंधी जिला-वार वितरण
| क्र.सं. | जिले का | मतदान स्टेशनों की संख्या (वर्तमान) | रेशनलाइजेशन के बाद कुल मतदान स्टेशन | ||
| 1 | पठानकोट | 568 | 592 | ||
| 2 | गुरदासपुर | 1553 | 1600 | ||
| 3 | अमृतसर | 2134 | 2240 | ||
| 4 | तरन तारन | 911 | 925 | ||
| 5 | कपूरथला | 791 | 805 | ||
| 6 | जालंधर | 1926 | 1997 | ||
| 7 | होशियारपुर | 1563 | 1601 | ||
| 8 | एस बी एस नगर | 615 | 618 | ||
| 9 | रूपनगर | 696 | 714 | ||
| 10 | एसएएस नगर | 838 | 936 | ||
| 11 | फतेहगढ़ साहिब | 544 | 573 | ||
| 12 | लुधियाना | 2927 | 3031 | ||
| 13 | मोगा | 804 | 834 | ||
| 14 | फिरोजपुर | 903 | 932 | ||
| 15 | फाजिल्का | 829 | 898 | ||
| 16 | श्री मुक्तसर साहिब | 753 | 760 | ||
| 17 | फरीदकोट | 511 | 553 | ||
| 18 | बठिंडा | 1192 | 1204 | ||
| 19 | मानसा | 645 | 650 | ||
| 20 | संगरूर | 1006 | 1042 | ||
| 21 | बरनाला | 558 | 560 | ||
| 22 | मालेरकोटला | 400 | 406 | ||
| 23 | पटियाला | 1786 | 1861 | ||
| कुल | 24453 | 25332 | |||
उन्होंने आगे कहा कि इस अवधि के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र की भौतिक तस्दीक की गई और निर्धारित न्यूनतम सुविधाओं (एएमएफ) की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।



