भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज 3-1 से जीत ली है।
टीम ने शुक्रवार को खेले गए 5वें मैच में अफ्रीका को 30 रन से हराया। टीम इंडिया ने लगातार 8वीं सीरीज जीती है।
अहमदाबाद में 232 रन का टारगेट चेज रही साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी।
वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए।
क्विंटन डी कॉक ने 35 बॉल पर 65 रन बनाए।
इससे पहले भारतीय टीम ने तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या के अर्धशतकों के सहारे 20 ओवर में 5 विकेट पर 231 रन का स्कोर बनाया।
तिलक ने 42 बॉल पर 73 रन बनाए, जबकि पंड्या ने 25 बॉल पर 63 रन की पारी खेली। संजू सैमसन ने 37 और अभिषेक शर्मा ने 34 रन बनाए।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा और निफ्टी में भी तेजी; जानें US के फैसले का असर
नेमार जूनियर को लगा बड़ा झटका, अब 3 मैच नहीं खेल पाएंगे; सैंटोस की बढ़ी मुश्किलें
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी, CJI सूर्यकांत मामले में 17 नवंबर को पेश होने का निर्देश
ताकसिंग सेक्टर में भारत-चीन सीमा पर तनाव की चर्चा, नक्शों में अंतर और सीमित सड़कें बनीं चिंता