मुंद्रा में हेरोइन की तस्करी का मामला: पंजाब में मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से भाग गया

2021 में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर 2,988 किलोग्राम हेरोइन के पकड़े जाने के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, तरनतारन निवासी जोबनजीत सिंह संधू, जो इस मामले का मुख्य आरोपी है, गुजरात पुलिस की हिरासत से पंजाब भाग गया है। गुजरात पुलिस ने इस मामले की पुष्टि की है। अमृतसर के जंडियाला गुरु थाने में इस मामले की शिकायत की गई है।

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि जोबनजीत सिंह को कच्छ की भुज जेल से एक और मामले में अमृतसर लाया गया था। वह खाना खाने के लिए गांव बंडाला में एक ढाबे पर रुके थे जब आरोपी को वापिस ले जा रहे थे। आरोपी इस दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग गया। एसएसपी अमृतसर सतिंदर सिंह ने बताया कि चार लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। 2021 में मुंद्रा पोर्ट पर 2988 किलोग्राम हेरोइन के दो कंटेनर पकड़े गए। इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

 

Exit mobile version