पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अपने सरकारी आवास पर वर्ष 2026 के लिए पंजाब सरकार की आधिकारिक डायरी और कैलेंडर जारी किया, जो सरकार के दैनिक कार्यकलापों की जानकारी देने वाला एक महत्वपूर्ण संस्थागत प्रकाशन है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि कैलेंडर और डायरी का लेआउट डिज़ाइन सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया है तथा नियंत्रक मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग द्वारा इसका मुद्रण किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, सचिव सूचना एवं लोक संपर्क रामवीर सिंह, निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विमल सेतिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


आंगनबाड़ी योजना में लापरवाही पड़ी भारी, पंजाब के दो IAS अधिकारी नपे
22वीं किस्त के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ अनिवार्य, वरना रुक जाएगा पैसा
गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा का सैलाब: संत समाज ने की CM मान के प्रबंधों की सराहना, साल भर चलेंगे कार्यक्रम
पंजाब के 65 लाख परिवारों को ₹10 लाख का सुरक्षा कवच, कुलदीप धालीवाल ने गिनाईं योजना की सफलताएं