अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 3 दिन के इंडिया टूर पर हैं। उन्होंने शनिवार को कोलकाता में अपनी 70 फीट ऊंची मूर्ती का उद्घाटन किया। फिर देर शाम हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में CM रेवंत रेड्डी और बच्चों के साथ फुटबॉल खेला।
मेसी दोपहर 2 बजे कोलकाता से निकले और शाम करीब 5 बजे हैदराबाद पहुंचे। वे रात 8 बजे उप्पल स्टेडियम पहुंचे। यहां साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज के साथ मिलकर उन्होंने दर्शकों की ओर फुटबॉल फेंकी। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मेसी से मिले।
मेसी शनिवार देर रात करीब 2.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे थे। सुबह 11 बजे मेसी ने कोलकाता में अपने 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भी मौजूद रहे। सॉल्ट लेक स्टेडियम में वे करीब 1 घंटा रुकने वाले थे, लेकिन 22 मिनट बाद ही वहां से निकल गए। इससे गुस्साए फैंस ने स्टेडियम में कुर्सियां फेंककर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिससे भगदड़ जैसे हालात भी बन गए।
इस पर पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को माफी मांगनी पड़ी। ADG लॉ एंड ऑर्डर जावेद शमीम ने कहा कि मुख्य आयोजक सताद्रू दत्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आयोजकों ने वादा किया है कि वे टिकट का पैसा वापस कर देंगे। भारतीय फुटबॉल महासंघ ने कहा है कि यह उनका इवेंट नहीं है।
मेसी यूनाइटेड नेशंस के चाइल्ड ऑर्गेनाइजेशन UNICEF के ब्रांड एम्बेसडर हैं, इसके तहत वे भारत में ‘GOAT इंडिया’ टूर कर रहे हैं। मेसी को 4 शहरों का दौरा करना है। इनमें हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली भी शामिल हैं। उन्हें मुंबई में सचिन तेंदुलकर से भी मिलना है। 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ ही उनका दौरा खत्म होगा।
इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस इवेंट की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। यह कदम उन्होंने तब उठाया, जब फैंस ने लोकभवन में दी गई शिकायत में कहा कि टिकट बहुत महंगे हैं, इसके चलते वे अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देख भी नहीं पाएंगे। राज्यपाल को लोक भवन में कई फोन कॉल और ई-मेल मिले थे। फैंस ने बताया कि टिकटों की कीमत उनकी पहुंच से बाहर है। इन्हीं शिकायतों के बाद राज्यपाल ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की।
लियोनल मेसी भी मैदान पर उतर आए हैं। उन्होंने तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी के साथ फुटबॉल खेला। इसी दौरान मेसी ने फुटबॉल को किक करके फैंस के बीच पहुंचा दिया। हर फैन यह फुटबॉल चाह रहा था।
हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी खुद फुटबॉल मैच खेलने उतर गए। उन्होंने अपनी टीम RR-9 के लिए गोल भी दागा।


पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत मान सरकार ने राष्ट्रीय बेंचमार्क बनाया, 17.5 लाख से ज़्यादा माता-पिता राज्यव्यापी वर्कशॉप में शामिल हुए, जिसमें तनाव-मुक्त परीक्षा की तैयारी और ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर फोकस किया गया।
बीएमसी में ऐतिहासिक बदलाव: रीतू तावड़े होंगी मुंबई की अगली मेयर, 25 साल बाद शिवसेना (UBT) का वर्चस्व खत्म
अंग्रेजों को धूल चटाकर छठी बार विश्व विजेता बनी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी: 31 साल पुराने कब्जा मामले में पटना पुलिस का एक्शन, सांसद बोले- “पता नहीं क्या होगा”