राजस्थान में भारी बारिश के कारण 8 ट्रेनें cancel कर दी गईं, यहां जानें किस रूट का रेल यातायात प्रभावित हुआ

राजस्थान में भारी बारिश

मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जयपुर-मुंबई और मुंबई-जयपुर सेंट्रल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनें भी आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। यात्रियों को सूचित किया गया है कि वे इन सूचनाओं का ध्यान रखें।

Rajasthan Train Cancel जयपुर : बंगाल की खाड़ी में उठे स्ट्रॉन्ग सिस्टम की वजह से मध्यप्रदेश के कई जिलों में पिछले तीन से भारी बारिश हो रही है। अत्यधिक बारिश के कारण राजस्थान से संचालित कई ट्रेने प्रभावित हुई है। पिछले दो दिन में कई ट्रेंनों का संचालन रद्द करना पड़ा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण राजस्थान से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई है।

कुछ ट्रेनों को आंशिक रद्द करना पड़ा है जबकि कई ट्रेनों के रास्तों में बदलाव करना पड़ा है। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की जानकारी के लिए ट्रेनों के संचालन परिवर्तन की सूचना साझा की गई है। यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए रेलवे की ओर से जारी सूचना के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए। Powered By VDO.AI PlayUnmute Fullscreen जयपुर मुंबई सेंट्रल और मुंबई जयपुर सेंट्रल एक्सप्रेस रद्द जयपुर से मुंबई के बीच चलने वाली सेट्रल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

राजस्थान में भारी बारिश

मुंबई से रवाना होकर जयपुर आने वाली गाड़ी संख्या 12955 को भी रद्द कर दिया गया है और जयपुर से चलकर मुंबई जाने वाली गाड़ी संख्या 12956 को भी रद्द कर दिया गया है। मेगा इलेक्ट्रॉनिक डेज़ – लैपटॉप, स्मार्टवॉच, हेडफ़ोन्स, और और भी बहुत कुछ पर उपयोग्कर्ताओं को पाएं तकरीबन 65% तक की छूट। 8 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द

1. गाडी संख्या 12479, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 17.09.23 को जोधपुर से रवाना हुई थी। यह रेलसेवा वडोदरा तक संचालित होगी। अर्थात यह ट्रेन वडोदरा-बान्द्रा टर्मिनस के बीच रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 12480, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 18.09.23 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर वडोदरा से रवाना होनी थी। यह ट्रेन बान्द्रा टर्मिनस-वडोदरा के बीच रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 12990, अजमेर-दादर रेलसेवा जो दिनांक 17.09.23 को अजमेर से रवाना हुई थी। यह ट्रेन अहमदाबाद तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा अहमदाबाद-दादर के बीच रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 12989, दादर-अजमेर रेलसेवा दिनांक 18.09.23 को दादर के स्थान पर अहमदाबाद से रवाना होगी। अर्थात यह रेलसेवा दादर-अहमदाबाद के बीच रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 14707, बीकानेर-दादर रेलसेवा जो दिनांक 17.09.23 को बीकानेर से रवाना हुई थी। यह ट्रेन वडोदरा तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा वडोदरा-दादर के बीच रद्द रहेगी।

6. गाडी संख्या 14708, दादर-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 18.09.23 को दादर के स्थान पर वडोदरा से रवाना होगी। अर्थात यह रेलसेवा दादर-वडोदरा के बीच रद्द रहेगी।

7. गाडी संख्या 22452, चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 17.09.23 को चंडीगढ से रवाना हुई थी। यह ट्रेन वडोदरा तक संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा वडोदरा-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

8. गाडी संख्या 22451, बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ रेलसेवा दिनांक 18.09.23 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर वडोदरा से रवाना होगी। अर्थात यह ट्रेन बान्द्रा टर्मिनस-वडोदरा के बीच रद्द रहेगी।

Exit mobile version