आम आदमी पार्टी पंजाब के नेता और तरनतारन उपचुनाव के लिए ‘आप’ उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर उनके दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरदार बूटा सिंह के खिलाफ अपमानजनक, जातिवादी टिप्पणियों के लिए तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस बयान को कांग्रेस पार्टी के भीतर “जातिगत अहंकार और गहरी जड़ों तक फैले भेदभाव की शर्मनाक झलक” करार दिया।
एक बयान के माध्यम से संधू ने कहा कि राजा वड़िंग के शब्द ‘ज़ुबान फिसलना’ नहीं, बल्कि समूचे दलित समुदाय का जानबूझकर किया गया अपमान है। संधू ने कहा कि वड़िंग की तथाकथित माफ़ी, अपने जातिगत अहंकार को छिपाने और अपनी कुर्सी बचाने की कोशिश के सिवा कुछ नहीं है। यह पछतावा नहीं है, यह ‘डैमेज कंट्रोल’ (गलती पर पर्दा डालना) है।
उन्होंने कहा कि सरदार बूटा सिंह एक ऊँचे राष्ट्रीय कद के नेता, एक विद्वान और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री थे, जिनका देश भर में सम्मान है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेसी नेता जाति के आधार पर ऐसी शख्सियत को नीचा दिखा सकते हैं, तो आम दलित नागरिक के प्रति उनकी नफ़रत का अंदाज़ा ही लगाया जा सकता है।
संधू ने कहा कि कांग्रेस की दलित-विरोधी मानसिकता का लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे प्रताप बाजवा और सुनील जाखड़ जैसे वरिष्ठ कांग्रेसियों ने पहले भी जातिवादी टिप्पणियां की थीं। यह पार्टी डॉ. अंबेडकर के सम्मान का सिर्फ दिखावा करती है।
‘आप’ नेता ने कहा कि कांग्रेस को तुरंत राजा वड़िंग को पार्टी से बाहर निकालना चाहिए और दलित समुदाय से माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी ज़हरीली सोच को सज़ा दिए बिना नहीं छोड़ा जा सकता। पंजाब गुरुओं और समानता की धरती है, यहाँ जाति-आधारित अहंकार या भेदभाव की कोई जगह नहीं है। डॉ. अंबेडकर की विरासत का अपमान करने वालों को राजनीति में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना !
धूरी की जंग हुई दिलचस्प: कैप्टन के करीबी अरविंद खन्ना ने थामा अकाली दल का पल्ला
जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज