तरनतारन उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के चुनाव अभियान को आज उस समय भारी बल मिला, जब गांव पंजवड़ में हुई ‘लोक मिलनी’ के दौरान लोगों का एक बड़ा हुजूम उमड़ पड़ा। इस विशाल जनसभा ने स्पष्ट कर दिया है कि हलके में ‘आप’ की लहर पूरे शिखर पर है।
हरमीत सिंह संधू ने इस भारी जनसभा को संबोधित करते हुए गांववासियों के प्यार और सम्मान के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि गांवों में लोगों से मिल रहा भारी समर्थन और जोश यह साबित करता है कि तरनतारन के लोगों ने इस बार ‘आम आदमी पार्टी’ को बड़ी बढ़त से जिताने का पक्का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि लोग पारंपरिक पार्टियों से तंग आ चुके हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनहितैषी नीतियों पर भरोसा जता रहे हैं।
संधू ने कहा कि पंजवड़ में लोगों का यह उत्साह विरोधी पार्टियों की हार की निशानी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत के बाद वे हलके के विकास के लिए दिन-रात एक कर देंगे और लोगों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।


महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी
सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम, रामशरण को एक ही स्थान पर मिले तीन प्रमाण पत्र’
सीएम ने कहा- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से सुनिश्चित होगा न्याय