तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान आज आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के चुनाव अभियान को उस समय भारी समर्थन मिला, जब शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका देते हुए दर्जनों परिवारों ‘आप’ में शामिल हो गए।
गांव स्वर्गपुरी के मौजूदा सरपंच सतिंदर सिंह हैप्पी की प्रेरणा से, इन सभी परिवारों ने शिरोमणि अकाली दल को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
‘आप’ उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने पार्टी परिवार में शामिल होने पर सभी परिवारों का गर्मजोशी से स्वागत किया। संधू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जन-हितैषी नीतियों और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व से प्रभावित होकर लोग पारंपरिक पार्टियों को छोड़ रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी में शामिल हुए सभी परिवारों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और इससे पार्टी की जीत सुनिश्चित हुई है।



