शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एक परिवार का पक्ष लेकर अपनी ही शान को ठेस पहुँचाई !
उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) का दुरुपयोग एक ऐसे परिवार द्वारा किया जा रहा है, जिसका इस संस्था पर पूर्ण नियंत्रण है और जो इसे अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए इस्तेमाल कर रहा है।
जाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार का पद सिख पंथ के लिए अत्यंत उच्च, गंभीर और सम्माननीय है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) का दुरुपयोग एक ऐसे परिवार द्वारा किया जा रहा है, जिसका इस संस्था पर पूर्ण नियंत्रण है और जो इसे अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए इस्तेमाल कर रहा है। इसके परिणामस्वरूप एस.जी.पी.सी. की प्रतिष्ठा को क्षति पहुँच रही है।
उन्होंने जत्थेदार गड़गज्ज साहिब से विनती की कि वे श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष अपने अपराध स्वीकार करने वाले परिवार की रक्षा न करें। उन्होंने कहा कि गड़गज्ज साहिब को संपूर्ण पंथ के हित में जत्थेदार के रूप में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के लापता 328 स्वरूपों से जुड़े दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ पंथक परंपराओं के अनुसार भी सख़्त कदम उठाए जाने चाहिए। इस अवसर पर जत्थेदार अकाली फूला सिंह जी की निडर भूमिका को याद रखना समय की आवश्यकता है।



