ट्रेंडिंगउत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी की तबादला एक्सप्रेस… IAS के बाद अब 16 IPS अफसर के ट्रांसफर !

सीएम योगी की तबादला एक्सप्रेस... IAS के बाद अब 16 IPS अफसर के ट्रांसफर !

यूपी में नौकरशाही में बदलाव का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा. कुछ ही दिन पहले बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों के तबादले हुए थे और अब पुलिस महकमे में भी फेरबदल की आंधी चल पड़ी है. योगी सरकार ने 16 IPS अफसरों के तबादले का आदेश जारी किया, जिनमें 9 जिलों के कप्तान बदल दिए गए हैं. नए आदेश के बाद अब आज़मगढ़, कुशीनगर, अलीगढ़, देवरिया, हरदोई, सोनभद्र, उन्नाव, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर और औरैया जैसे संवेदनशील जिलों की कमान नए पुलिस अधीक्षकों के हाथों में होगी !

तबादले की लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा उन जिलों की है, जहां हाल के महीनों में अपराध की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी थी. आज़मगढ़ के एसपी हेमराज मीणा और कुशीनगर के एसपी संतोष मिश्रा को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है. वहीं, अलीगढ़, देवरिया, हरदोई, सोनभद्र और प्रतापगढ़ जैसे जिलों की कमान भी बदली गई है !

सरकार ने जिन जिलों में पुलिस कप्तान बदले हैं, उनमें से ज्यादातर ऐसे हैं जहां अपराध का ग्राफ ऊंचा रहा है या फिर राजनीतिक दृष्टि से ये जिले बेहद अहम माने जाते हैं !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बार साफ कहा है कि अपराध और अराजकता पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है. पुलिस महकमे में यह फेरबदल भी उसी दिशा का हिस्सा माना जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि हाल के दिनों में कुछ जिलों से अपराधियों के हौसले बुलंद होने की रिपोर्ट्स मिली थीं!

Related Articles

Back to top button