राज्यपंजाब

राजा वड़िंग द्वारा सिख ककारों का अपमान शर्मनाक, सिख समुदाय कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा: हरमीत सिंह संधू !

तरनतारन के लोग कांग्रेस की सिख विरोधी सोच का देंगे मुंहतोड़ जवाब: हरमीत सिंह संधू !

 

आम आदमी पार्टी (आप) के तरनतारन हलके से उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा सिख बच्चों के केस (जूड़ों) का मजाक उड़ाने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। संधू ने कहा कि वड़िंग की यह घटिया हरकत पूरे सिख समुदाय के लिए असहनीय है और इससे सिखों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि तरनतारन की सिख संगत कांग्रेस को इस अपमान के लिए कभी माफ नहीं करेगी।
संधू ने कहा कि केस और जूड़े गुरु साहिबान द्वारा बख्शे गए पवित्र ककार हैं, जो सिखों की असली पहचान हैं। राजा वड़िंग द्वारा सार्वजनिक रूप से बच्चों के ककारों का मजाक उड़ाना कांग्रेस की पुरानी सिख विरोधी मानसिकता का सबूत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अक्सर सिख गुरु साहिबान और पंथक शख्सियतों के बारे में गलत बयानबाजी करके सिख हृदयों को दुख पहुंचाते रहते हैं, जो बर्दाश्त से बाहर है।

आप उम्मीदवार संधू ने श्री अकाल तख्त साहिब से अपील की कि वे इस गंभीर मामले का सख्त नोटिस लें। संधू ने कहा कि जब तक राजा वड़िंग अपनी इस शर्मनाक हरकत के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के आगे पेश होकर माफी नहीं मांगते, तब तक उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि तरनतारन के समझदार वोटर आने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की इस सिख विरोधी सोच को करारा जवाब देंगे।

Related Articles

Back to top button