276वां महापरिनिर्वाण दिवस

276वां महापरिनिर्वाण दिवस

वालीबॉल मीडियम (ऑल ऑपन टूर्नामेंट)

27 दिसम्बर 2023 (टीमों को खुला निमंत्रण) पहला ईनाम 5100 ट्रॉफी दूसरा ईनाम 3100 ट्रॉफी

28 दिसम्बर 2023 (केवल आमंत्रित टीमें) पहला ईनाम 31000 ट्रॉफी दूसरा ईनाम 21000 ट्रॉफी तीसरा व चौथा ईनाम 5100-5100

नियम व शर्तें:

1. एन्ट्री फीस 200 रुपए

2. एन्ट्री फीस 27 तारीख सुबह 10 बजे तक

3. 27 दिसम्बर की दो विजेता टीमें

28 दिसम्बर को भी खेलेंगी।

4. कमेटी का निर्णय अतिम निर्णय होगा।

परम पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी गद्दीनशीन

संपर्क सूत्र : 94161-67489, 94169-44494

स्थान : मुख्य डेरा बाबा भूमण शाह जी, ग्राम बाबा भूमणशाह (संगर सरिस्ता) जिला सिरसा

मुख्यमंत्री द्वारा व्यापक फंडों के द्वारा शाही शहर पटियाला की नुहार बदलने का ऐलान

विधायकों और अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान पटियाला में चल रहे विकास कामों का जायज़ा

शहर के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी

चंडीगढ़, 26 दिसंबर
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार आगामी दिनों में और करोड़ों रुपए ख़र्च कर पटियाला के सर्वांगीण विकास को काफी बढ़ावा देगी जिससे शाही शहर की नुहार बदली जायेगी।

यहाँ अपने दफ़्तर में विधायकों और अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य जहाँ लोगों को बुनियादी सहूलतें मुहैया करवाना है, वहीं शहर के विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने दुख के साथ कहा कि राज्य का बड़ा शहर होने के बावजूद पटियाला विकास की रफ़्तार में अब तक की सरकारों की अनदेखी के कारण पिछड़ गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब राज्य सरकार जिले के विकास को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

एजंडे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहर में आवारा पशुओं की समस्या के हल के लिए बड़े कदम उठा रही है। उन्होंने आगे कहा कि शहर में 57 करोड़ रुपए की लागत के साथ 77 विकास प्रोजैक्ट पहले ही चल रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि पटियाला निवासियों को 24/7 नहरी पानी की सप्लाई देने का काम भी ज़ोरों-शोरों से चल रहा है जो लोगों को निरंतर और पीने योग्य पानी की सप्लाई मुहैया करवाने में सहायक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अबलोवाल डेयरी प्रोजैकट जहाँ पहले ही प्लाट अलाट किये जा चुके हैं, में डेरियों को तबदील करने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि माडल टाऊन ड्रेन के निर्माण का पहला पड़ाव पूरा हो चुका है और छह किलोमीटर के फेज़-2 को 65 करोड़ रुपए की लागत के साथ पूरा किया जायेगा। भगवंत सिंह मान ने सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों के कामकाज और शहर में लोगों के लिए साफ़- सफ़ाई की सहूलतों को यकीनी बनाने का भी जायज़ा लिया।

मुख्यमंत्री ने लोगों की सुविधा के लिए स्ट्रीट लाईट, पार्कों के रख-रखाव, विरासती स्ट्रीट प्रोजैक्ट, छोटी बड़ी नदी प्रोजैक्ट और अन्य कामों का भी जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि चल रहे कामों को निर्धारित समय के अंदर मुकम्मल करना यकीनी बनाया जाये। इसी तरह भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को हिदायत की कि नये प्रोजेक्टों की रूप-रेखा, योजना और अमल को उच्च पेशेवर और पारदर्शी ढंग से लागू करना यकीनी बनाया जाये।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौजूदा बस स्टैंड को सिटी बस स्टैंड के तौर पर बरतने की संभावना तलाशने के लिए भी कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोगों को सार्वजनिक यातायात के बेहतर साधन मुहैया करवाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार शहर के व्यापक विकास और लोगों की खुशहाली को यकीनी बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

https://citizensdaily.in/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61553411553769

Related Articles

Back to top button
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024]
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024