Salman Khan को धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार हो गया है
5 करोड़ रुपये या बिश्नोई समुदाय के मंदिर में जाकर काले हिरण के शिकार के लिए माफी मांगो..।’ कथित तौर पर Salman Khan को धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार हो गया है। आरोपी को कर्नाटक से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सलमान को 10 दिनों में ये तीसरी धमकी दी गई। 35 वर्षीय विक्रम को पुलिस ने पकड़ लिया है। मैसेज में इस व्यक्ति ने सुपरस्टार को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम से धमकी दी थी।
मैसेज भेजने वाले की पहचान विक्रम है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर विक्रम को पुलिस मामले में अतिरिक्त जांच के लिए मुंबई ले जाएगी।
मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया। आरोपी ने अपने संदेश में दो मांगें उठाई थीं। पहले, बिश्नोई समुदाय के मंदिर में जाकर 5 करोड़ रुपये का भुगतान करना या काले हिरण के शिकार के लिए माफी मांगना। मैसेज में आगे कहा गया है कि अगर सलमान इनमें से कोई भी काम नहीं कर पाए तो उनकी जान को खतरा हो सकता है।
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान को अधिक सुरक्षा प्रदान की गई
सलमान खान के नाम से 10 दिनों में उन्हें धमकी भरा यह तीसरा मैसेज था, जिस पर पुलिस ने पहले की तरह तुरंत कार्रवाई की। आपको बता दें कि 12 अक्टूबर को मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान को अतिरिक्त सुरक्षा दी गई। शेरा सहित अब पच्चीस से अधिक सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा कर रहे हैं।
सलमान धमकियों से नहीं डरते, काम कर रहे हैं
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सलमान इन धमकियों के बीच भी बिग बॉस 18 और सिकंदर की शूटिंग कर रहे हैं।

IPO में निवेश का मौका! इस हफ्ते 9 कंपनियों के इश्यू, जानें कितना है ग्रे मार्केट प्रीमियम
NTA Exam Calendar 2026-27 जारी, JEE Main से CUET PG तक 14 परीक्षाओं की तारीखें घोषित
भारतीय ऑटो बाजार में आएगा नया लग्जरी ब्रांड, इस तारीख को दस्तक देगी Denza की पहली गाड़ी
गोविंदा का छलका दर्द, बोले- ‘आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं’