
लुधियाना/चंडीगढ़ : पंजाब के शिक्षा विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लुधियाना के एक फर्जी (Ghost School) स्कूल ‘दसमेश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महिदूदां’ के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। जांच में सामने आया कि इस स्कूल का भौतिक रूप से कोई अस्तित्व ही नहीं था, फिर भी इसने 12वीं कक्षा के 27 छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर कर रखा था। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्कूल की मान्यता रद्द करने और फर्जी दस्तावेज जमा करने के आरोप में आपराधिक शिकायत (FIR) दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
किराए पर दी गई थी इमारत, कक्षाएं नदारद फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान अधिकारियों ने पाया कि स्कूल की इमारत को किराए पर दिया गया था और वहां कोई कक्षा या शैक्षणिक गतिविधि नहीं चल रही थी। विशेष रूप से, स्कूल के पास प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए कोई बुनियादी ढांचा नहीं था। विभाग ने न केवल इस स्कूल पर शिकंजा कसा है, बल्कि 4 अन्य संदिग्ध स्कूलों की भी जांच शुरू कर दी है।



