उमरिया
उमरिया जिले की बिलासपुर तहसील अंतर्गत ग्राम हर्रवाह में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहिल कोल (8 वर्ष), पिता कमलेश कोल, नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बिलासपुर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बालक के शव को बाहर निकलवाया, पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार की बबली कुमारी ने रचा इतिहास, कांस्टेबल से बनीं DSP, BPSC में हासिल की 208वीं रैंक
महाकाल मंदिर में बढ़ेंगी आधुनिक सुविधाएं, सिंहस्थ 2028 से पहले मेकओवर की तैयारी
मध्यप्रदेश में किसानों की कर्ज माफी पर मंथन, सूखे जैसे हालात से जूझ रहे 12 जिलों को मिलेगी राहत?
दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान, अहमदाबाद से राजगीर के बीच स्पेशल ट्रेन का विस्तार