अरविंद शर्मा: मेट्रो विस्तारीकरण अब और भी आसान होगा

अरविंद शर्मा: प्रदेशवासियों को जल्द ही मेट्रो मेट्रो के विस्तारीकरण की जल्द ही सौगात मिलने वाली है। भाजपा के पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने मेट्रो विस्तारीकरण पर चर्चा की और उन्हें बधाई भी दी।

अरविंद शर्मा: पूर्व सांसद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के पास मेट्रो से जुड़ा महत्वपूर्ण मंत्रालय है, इसलिए आसौदा से सांपला, फिर रोहतक और बादली से झज्जर तक मेट्रो की उम्मीद बढ़ गई है। साथ ही, उन्होंने कहा कि रीजनल रेल ट्रांसिट सिस्टम (आरआरटीएस) फेस दो जल्द ही शुरू होगा, जिसका सीधा फायदा रोहतक लोकसभा क्षेत्र और पूरे हरियाणा को मिलेगा।

मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने बताया कि हरियाणा और केंद्र सरकार ने बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो विस्तारीकरण प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है, और अब केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के पास मेट्रो मंत्रालय होने से उम्मीदें बढ़ी हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि जल्द ही मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम शुरु होगा और विस्तारीकरण की भी अच्छी खबर मिलेगी। पूर्व सांसद ने कहा कि आसौदा से सांपला, फिर रोहतक और बादली से झज्जर तक मेट्रो बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही प्रदेशवासी इसका लाभ उठाएंगे।

उनका कहना था कि प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में, तेजी से काम कर रही है और पूरे राज्य में समान तेजी से विकास होगा, जिससे भारतीय जनता पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। रोहतक लोकसभा की हार का जवाब भी भारतीय जनता पार्टी का एक-एक समर्पित कार्यकर्ता लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी 9 विधानसभा सीटों को जीत कर कर देगा।

Related Articles

Back to top button
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024]
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024