मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को जीत दिलाएंगे

मुख्यमंत्री भगवंत मान

  • सरकार द्वारा किये गये कार्यों के आधार पर वोट मांगने का ऐलान
  • पार्टी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए जालंधर में स्थायी कैंप लगाएंगे मुख्यमंत्री

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को ऐलान किया कि वह जालंधर (पश्चिमी) विधानसभा हलके के उप चुनाव दौरान प्रचार का नेतृत्व करेंगे और पार्टी उम्मीदवार की शानदार जीत सुनिश्चित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य सरकार की लोक-हितैषी और विकास समर्थकीय नीतियों बारे बताकर पार्टी उम्मीदवार के लिए निजी तौर पर वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक पहलकदमियां की हैं, जिस कारण लोग उप चुनाव में पार्टी को वोट देंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह उप चुनाव में पार्टी उम्मीदवार की ज़बरदस्त जीत यकीनी बनाएंगे।

 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वह आने वाले दिनों में जालंधर में स्थायी कैंप लगाएंगे जिससे पार्टी इस सीट को ऐतिहासिक अन्तर के साथ जीत सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह जालंधर शहर में किराये के मकान से पार्टी की चुनाव मुहिम की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह हफ़्ते में कम-से-कम दो से तीन दिन इस घर में रहेंगे और पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान के बाद भी यह घर दोआबा और माझा क्षेत्र के निवासियों के लिए मुख्यमंत्री के कैंप दफ़्तर के तौर पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों के निवासी अपने रुटीन के काम करवाने के लिए इस कैंप दफ़्तर में आ सकते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह लोगों की शिकायतों के प्रभावशाली और तत्काल निपटारे के लिए इस कैंप हाऊस में लोगों के साथ निजी तौर पर उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को जीत दिलाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के हर जिले में मुख्यमंत्री सहायता केंद्र स्थापित करने जा रही है जिससे लोग इनके द्वारा सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकें। भगवंत सिंह मान ने बताया कि इस केंद्र में एक समर्पित अधिकारी बैठकर आम लोगों से उनके रोज़मर्रा के प्रशासनिक कार्यों के लिए आवेदनपत्र प्राप्त करेगा। उन्होंने बताया कि जिले से सम्बन्धित प्रशासनिक कार्यों बारे आवेदनपत्र सम्बन्धित विभागों को भेजे जाएंगे जिससे कार्य को तुरंत पूरा किया जा सके। राज्य सरकार से सम्बन्धित कार्यों संबंधी आवेदन मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे, जहाँ से जल्द हल के लिए इनको आगे प्रशासनिक विभागों को भेजा जायेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को जीत दिलाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री डैशबोर्ड’ जिलों में आम लोगों से उनकी अर्ज़ियाँ और लम्बित कर्यों संबंधी फीडबैक लेने के साथ-साथ समूची गतिविधि की निरंतर निगरानी करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह आम जनता के रोजाना के कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने को यकीनी बनाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस डैशबोर्ड की नियमत तौर पर निगरानी रखेंगे जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि लोगों को अपने आम प्रशासनिक कार्य करवाने के दौरान किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024]
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024