India vs Malaysia Highlights: भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में 8-1 से मलेशिया को धोया

India vs Malaysia Highlights: भारतीय हॉकी टीम ने 2024 में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीत की हैट्रिक लगाई है। टीम ने बुधवार को मलेशिया के खिलाफ 8-1 से जीत हासिल की। इस जीत के बाद भी भारत 9 अंक के साथ पहले स्थान पर है।

India vs Malaysia Highlights: बुधवार को मलेशिया को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में जीत की हैट्रिक लगाई। मलेशिया ने भारत को 8-1 से करारी शिकस्त दी। राजकुमार ने पहले तीन क्वार्टर में एक-एक गोल किया, जबकि अरिजिती सिंह हुंडल ने पहले और तीसरे क्वार्टर में गोल किया। क्वार्टर 3 में उत्तम सिंह ने भारत का आठवां और अंतिम गोल किया, जबकि जुगराज सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया। भारत की यह टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत थी। भारत की रक्षापंक्ति निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। उसने अभी तक एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया है और ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीता है।

पहले मैच में भारत ने 3-0 से मेजबान चीन को हराकर खिताब का बचाव करने के अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। अपने अगले मैच में उसने जापान को 5-1 से हराया। भारत ने अभी तक 16 गोल किए हैं, जिसमें 11 मैदानी गोल हैं। वर्तमान फॉर्म को देखते हुए भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में जीत की प्रबल दावेदार है। वह इससे पहले चार बार चैंपियन रह चुकी है।

छह टीमों के राउंड रोबिन मैच के बाद चोटी पर रहने वाली चार टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी, जो 16 सितंबर को खेले जाएंगे। फाइनल 17 सितंबर को होगा।

India vs Malaysia Hockey Match Highlights:

2:56 PM – India vs Malaysia Hockey Live Score- भारत ने मलेशिया को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में 8-1 से हराया।

2:40 PM – India vs Malaysia Hockey Live Score-भारत की ओर से अरिजिती सिंह हुंडल ने दूसरा गोल किया है। भारत ने 8-1 की बढ़त बना ली है।

2:28 PM – India vs Malaysia Hockey Live Score- तीसरे क्वार्टर में मलेशिया के लिए अकीमुल्लाह ने पहला गोल किया है। भारत की ओर से राजकुमार ने गोल किया।

2:15 PM – India vs Malaysia Hockey Live Score- भारतीय टीम हाफ टाइम तक 5-0 से बढ़त बनाए हुए हैं। मलेशिया अगले क्वार्टर में बढ़त के करीब पहुंचना चाहेगा।

2:00 PM – India vs Malaysia Hockey Live Score- दूसरे क्वॉर्टर में भी भारत का अटैक जारी रहा। राजकुमार पाल ने दूसरा फील्ड गोल किया और अभ भारत 5-0 से आगे है। 

1:58 PM – India vs Malaysia Hockey Live Score- दूसरे क्वॉर्टर के 7वें मिनट में एक के बाद तीन पेनल्टी कॉर्नर भारत को मिले। दो बार भारत फेल रहा, लेकिन हरमनप्रीत सिंह ने तीसरी बार में गोल कर दिया। ये हरमन का इस टूर्नामेंट में पहला गोल है। भारत अब 4-0 से आगे है।

1:52 PM – India vs Malaysia Hockey Live Score- दूसरे क्वॉर्टर में मलेशिया ने सधी शुरुआत की। पहला पेनल्टी कॉर्नर बनाया। हालांकि, गोल नहीं हुआ, लेकिन जल्द ही भारत को भी पीसी मिला, लेकिन भारत भी उसे गोल में तब्दील नहीं कर सका।

1:45 PM – India vs Malaysia Hockey Live Score- इस मैच के पहले क्वॉर्टर का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने पहले क्वॉर्टर में 3 गोल किए और टीम इंडिया 3-0 से आगे हैं।

1:40 PM –  India vs Malaysia Hockey Match Live Score- भारत की टीम इस समय 3-0 से आगे है। भारत ने अब तक दो गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए और एक फील्ड गोल किया है।

1:35PM – India vs Malaysia Hockey Match Live Score- मलेशिया के खिलाफ मैच की शुरुआत में ही राजकुमार पाल ने फील्ड गोलकर करके भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद अरिजिती सिंह हुंडल और जुगराज सिंह ने पीसी के जरिए गोल दागा।

 

Related Articles

Back to top button
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे स्वास्थ्य के लिए चुकंदर के जूस के फायदे आलू के 6 स्वास्थ्य और पोषण लाभ डैंड्रफ-फ्री स्कैल्प के लिए घर का बना हेयर मास्क 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम और तस्वीरें खाना पकाने में नींबू के रस का उपयोग करने के 8 तरीके
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे स्वास्थ्य के लिए चुकंदर के जूस के फायदे आलू के 6 स्वास्थ्य और पोषण लाभ डैंड्रफ-फ्री स्कैल्प के लिए घर का बना हेयर मास्क 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम और तस्वीरें खाना पकाने में नींबू के रस का उपयोग करने के 8 तरीके