कल फरीदाबाद के इन क्षेत्रों में 4 लाख लोगों को 24 घंटे तक पानी की कमी का सामना करना होगा, पानी की आपूर्ति नहीं होगी

फरीदाबाद के इन क्षेत्रों 24 घंटे तक पानी की कमी का सामना

फरीदाबाद : ध्यान दें अगर आप बड़खल या एनआईटी क्षेत्र में रहते हैं। 13 अक्टूबर की सुबह कल दोनों क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति करीब 24 घंटे के लिए बंद रखी जाएगी। फरीदाबाद मैट्रोपॉलिटन डिवेलपमेंट अथॉरिटी रेनीवेल की लाइन नंबर छह की लीकेज को ठीक करने का काम शुरू करेगा। इससे चार लाख लोगों को परेशानी होगी। FMDA ने लोगों को बताया है कि 12 अक्टूबर को ही पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करके रखें।

फरीदाबाद के इन क्षेत्रों 24 घंटे तक पानी की कमी का सामना

FMDA 22 रेनीवेल को यमुना किनारे चलाता है। इन रेनीवेल लाइनों में कई बार लीकेज की समस्या होती है, जिसे ठीक करने में एक से दो दिन लगते हैं। एफएमडीए की पीआरओ नेहा शर्मा ने बताया कि तिलपत रेंज के पास रेनीवेल की लाइन नंबर छह में लीकेज चल रहा है। ठीक करने की प्रक्रिया 13 अक्टूबर सुबह आठ बजे शुरू होगी और 14 अक्टूबर सुबह आठ बजे तक चलेगी। यानी 24 घंटे तक पानी नहीं मिलेगा।

कल फरीदाबाद के इन क्षेत्रों में 4 लाख लोगों को 24 घंटे तक पानी की कमी का सामना करना होगा, पानी की आपूर्ति नहीं होगी

पीने का पानी ददसिया रेनीवेल लाइन नंबर छह से सेक्टर-19, 29 और 21ए, बी, सी, डी, बौद्ध विहार, सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-48, डबुआ कॉलोनी और पर्वतिया कॉलोनी में पहुंचता है। इस क्षेत्र में एक दिन तक पीने का पानी नहीं मिलेगा। नेहा शर्मा ने बताया कि लोगों को लाइन लीकेज कार्य के बारे में पूछने के लिए एफएमडीए के जेई नीरज शर्मा (8398016646) के मोबाइल नंबर पर संपर्क करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024]