Bharat Bandh: आज पंजाब में बस सेवा बंद है, चार रेलगाड़ियां रद्द हो गई हैं और बारह मार्ग बदले गए हैं।

Bharat Bandh: किसान संगठनों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए कानून की मांग करते हुए आज भारत बंद का आह्वान किया है, जो सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। इस आंदोलन के कारण आज फिरोजपुर मंडल में चार रेलगाड़ियां रद्द हो गईं, सात को शर्ट टर्मीनेट किया गया, पांच को री-शैड्यूल किया गया और बारह के रूट बदल दिए गए। विभाग ने बताया कि फिरोजपुर कैंट फाजिल्का से लोहियांखास तक चलने वाली चार पैसेंजर गाड़ी रद्द कर दी गई हैं।

उधर, बसों से सफर करने वाले लोगों के लिए बस सेवा उपलब्ध कराना आज बहुत मुश्किल होगा क्योंकि सरकारी और निजी बसें लगभग बंद रहेंगी। पनबस-पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन ने पूरी तरह से समर्थन देते हुए शुक्रवार को बसों का चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार रात 12 बजे तक यूनियन स्ट्राइक जारी रहेगी।

रविवार को बैठक फिर से होगी

तीसरी बार गुरुवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई वार्ता भी असफल रही। रात 8 बजे से करीब 1:30 बजे तक बातचीत चली। सूत्रों ने बताया कि किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और सरकार पर सभी मांगों को तत्काल घोषित करने का दबाव बना रहे हैं। किसान एक बार फिर एमएसपी की मांग कर रहे हैं। अब फिर से रविवार को बैठक होगी। दोनों पक्षों ने तब तक शांति बनाए रखने का वादा किया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय भी बैठक में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024]