हैदराबाद
IPL10वां लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में लखनऊ की टीम ने जीत दर्ज की। मेजबान हैदराबाद को लखनऊ ने 5 विकेट से हराया। कप्तान ऋषभ पंत ने दमदार अर्धशतक जड़ा। गेंदबाजों में मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट निकाले।
इस मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी के अर्धशतकों के दम पर 156 रन बनाए थे। हालांकि, ये रन कम रह गए, क्योंकि लखनऊ ने 5 विकेट खोकर 19.5 ओवर में 157 रनों का टारगेट चेज कर लिया। पंत 68 रन बनाकर नाबाद लौटे।
इस मैच में लखनऊ की टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। कप्तान का ये फैसला सही साबित हुआ था, क्योंकि एक समय पर एसआरएच का स्कोर 26/4 था। इसके बाद 116 रनों की साझेदारी क्लासेन और रेड्डी के बीच हुई, जिसकी वजह से टीम 150 के करीब पहुंची। हालांकि, बाद में फिर से एलएसजी ने दमदार गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी ने 2 विकेट शुरुआत में निकाले थे। प्रिंस यादव और आवेश खान को भी 2-2 विकेट मिले।

संजू सैमसन से नमन धीर तक चमके बल्लेबाज, भारत की जीत ने बढ़ाई उम्मीदें
IND vs NZ: टीम इंडिया का सबसे बड़ा T20 रन चेज, संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर बने जीत के हीरो
पैरा एथलीट मनीषा को ₹30 लाख की सौगात, CM विजय ने की उपलब्धि की सराहना
39 साल के जलज सक्सेना का कमाल, 35वीं बार झटके 5 विकेट; केरल ने ओडिशा को पारी से हराया