अमृतसर
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की तरफ से भेजी गई ढाई लाख की जाली करंसी से सु्रक्षा एजेंसियों में खासी अफरातफरी है।
बताया जा रहा है कि भारत में नवंबर 2018 में हुई नोटबंदी के बाद पाकिस्तान ने इस नकली करंसी को पहली बार भारतीय हद में गिराया है। अभी तक हेरोइन व हथियार धड़ल्ले से आईएसआई द्वारा भेजे जाते थे।
अब जाली करंसी का भारतीय हद में गिराना काफी खतरनाक माना जा रहा है। खुफिया एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय अर्थ व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए आईएसआई पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों भारत की नकली करंसी बड़े स्तर पर छापने की तैयारी में है। ताकि नकली नोटों को भारत में असली नोटों के साथ चलाया जा सके।
इसे लेकर सुरक्षा एजेंसी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी रिपोर्ट भेजी है। गौर रहे इससे पहले आइईडी, आरडीएक्स, ग्रेनेड, राकेट प्रीपेलर ग्रेनेड (आरपीजी), पिस्तौल, कारतूस और हेरोइन की बड़ी खेप पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारतीय हद में लगातार गिरा रही है। बीएसएफ ने वीरवार की रात घरिंडा क्षेत्र के साथ लगते इलाके से ढाई लाख की जाली करंसी बरामद की थी।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से की सौजन्य भेंट
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
भूमि आबंटन आशय पत्रों और उद्यमक्रांति योजना के हितग्राहियों को ऋण वितरण भी होगा
लौह पुरुष सरदार पटेल की मनाई गई 151वीं जयंती, ग्राम भगतपुर में राष्ट्र की एकता और अखंडता का दिया संदेश