रतलाम
शिवगढ़ में शराब दुकान पर सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट व लूट के मामले में विभाग के आरक्षक की भूमिका सामने आने पर एसपी अमित कुमार ने कार्रवाई की है। शिवगढ़ थाने पर पदस्थ आरक्षक बिल्लर सिंह को भी प्रकरण में आरोपित बनाकर हिरासत में लिया गया है। कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार कर तीन बाइक जब्त की गई हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
मालूम हो कि 23 अक्टूबर की रात करीब 9:20 से 9:30 बजे के बीच शिवगढ़ बस स्टैंड स्थित कंपोजिट शराब दुकान पर यह घटना हुई थी। आरोपितों ने दुकान में घुसकर सेल्समैन सुशील तिवारी और प्रबंधक 33 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र मोतीलाल जाट निवासी पंथ पिपलाई इंदौर रोड जिला उज्जैन के साथ गेती के हत्थे, सीमेंट के टुकड़ों, शराब की बोतल और लात-घूंसों से मारपीट की थी। दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ मोबाइल भी ले गए थे। घटना में सुशील तिवारी के सिर में 13 टांके आए थे और हाथ में फ्रैक्चर हुआ था।

राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि
‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी
सफेद, रंगीन, पीला मैसूर कोसा सहित रेशम के विभिन्न प्रकार बने आकर्षण का केंद्र
अपने हुनर से कारीगरों ने बुने हैं खुबसूरत वस्त्र..