नई दिल्ली
इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए वर्ल्ड कप के अगले दौर में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो गई है। इसके लिए उसे अपने अगले मैच में हर हाल में जीत चाहिए होगी और ये उसके लिए आसान नहीं होने वाला है क्योंकि अगला मैच बेहद दवाब वाला मैच है। टीम इंडिया को अगले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ना है।
इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से मात दी थी। इस हार के बाद भारत के दो मैचों में एक जीत और एक हार के बाद तीन अंक हैं। उसने पहले मैच में वेल्स को 3-1 से मात दी थी और फिर इंग्लैंड से हार गई थी। अगर उसे अगले दौर में जाना है तो पाकिस्तान के खिलाफ कम से कम ड्ऱॉ तो चाहिए ही होगा। भारत इस मैच में हार बर्दाश्त नहीं कर सकता।
भारत और पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप का मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप का मैच बुधवार 19 अगस्त को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप का मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप का मैच एम्स्टेलेवीन के वेगेनेर स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप का मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप का मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा।
कहां देख सकते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप का मैच ?
भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप का मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है।
किस एप पर देख सकते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप का मैच?
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

इंडिया ए का धमाकेदार कमबैक, 113 रन पर ऑलआउट होने के बाद दूसरी पारी में ठोके 516 रन
एलेक्सिया पुटेलास ने रचा इतिहास, एताना बोनमती का दबदबा खत्म कर तीसरी बार जीता बैलन डी’ओर
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को गंभीर ने सिखाए बल्लेबाजी के गुर, तीसरे टी20 में ओपनिंग करेंगे या नंबर-3 पर उतरेंगे?
AITA चुनाव से लिएंडर पेस का नाम गायब, सानिया मिर्जा और महेश भूपति ने दाखिल किया नामांकन