12वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, बिहार सरकार देगी ₹1,000 महीना

 पटना
 Bihar Berojgari Bhatta Yojana: बिहार बिहार में बेरोजगार युवाओं की मदद के लिए सरकार मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना (SHA Scheme) चल रही है। इसके अन्तर्गत 12वीं पास या ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं को 2 साल तक 1 हजार रुपये प्रति महीने की सहायता दी जाती है।

स्वयं सहायता भत्ता के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद DRCC जाकर अपना डॉक्यूमेंट जमा करना होगा।ऑनलाइल आवेदन के लिए 7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद इन स्टेप्स को फॉलो करें-

रजिस्ट्रेशन
    होमपेज पर दाईं ओर दिख रहे New Applicant Registrationबटन पर क्लिक करें।
    एक नया फॉर्म खुलेगा। इसमें अपना नाम, ईमेल आईडी, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
    Send OTP बटन पर क्लिक करें। आपके मोबाइल और ईमेल पर अलग-अलग ओटीपी (OTP) आएगा। दोनों ओटीपी बॉक्स में भरकर Submit बटन पर क्लिक करें।
    रजिस्ट्रेशन के बाद आपकी स्क्रीन पर एक मैसेज आएगा और आपके मोबाइल/ईमेल पर आपका यूज़र आईडी (User ID) और पासवर्ड (Password) भेज दिया जाएगा।

योजना का फॉर्म  

जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र में क्या होगा?
जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र में एक टोकन नम्बर दिया जाएगा। अपना नंबर आने पर सारे मूल प्रमाण पत्र, सभी प्रमाण पत्रों की स्वभिप्रमाणित प्रति एवं Online समर्पित आवेदन पत्र की हस्ताक्षरित प्रति के साथ काउंटर पर जायेंगे।

मूल प्रमाण पत्र Scanning के पश्चात् आवेदक को वापस कर दिए जायेंगे। कागजातों के सत्यापन के उपरांत उन्हें काउंटर से एक लिखित पावती भी दी जाएगी।

आवेदन के लिए जरूरी कागजात
    12वीं या ग्रेजुएशन की मार्कशीट
    10वीं की मार्कशीट
    आवासीय प्रमाण-पत्र
    बैंक खाता संख्या तथा बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
    आधार कार्ड

 आर्थिक सहायता पाने की शर्तें

↑
Exit mobile version