भोपाल
वेस्ट सेंट्रल रेलवे के भोपाल रेल मंडल ने जल गुणवत्ता सुधारने के लिए अहम कदम उठाया है। रेलवे परिसर और कालोनियों में स्थित पानी की टंकियों की अब मशीनों से नियमित सफाई कराई जाएगी। इस कार्य पर अगले दो वर्षों में करीब 34.60 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
आधुनिक मशीनों से होगी टंकियों की सफाई
इस योजना के तहत फिल्टर प्लांट, विभिन्न रेलवे स्टेशनों, ईस्ट और वेस्ट कालोनी, भोपाल व निशातपुरा कालोनी में बने ओवरहेड टैंक और भूमिगत जल टंकियों की सफाई आधुनिक मशीनों से की जाएगी। मशीनों की मदद से टंकियों में जमी गाद, कचरा और अन्य अशुद्धियों को हटाया जाएगा, जिससे पानी की गुणवत्ता बेहतर बनी रहेगी।
दूषित पानी और बीमारियों से मिलेगी राहत
रेलवे अधिकारियों के अनुसार नियमित सफाई से पानी के दूषित होने की संभावना कम होगी और कर्मचारियों व रहवासियों को स्वच्छ पानी मिल सकेगा। हबीबगंज स्टेशन क्षेत्र में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी, जहां सभी जल भंडारण टंकियों की सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
जल आपूर्ति व्यवस्था होगी और मजबूत
रेलवे का मानना है कि इस पहल से जल जनित बीमारियों के खतरे में कमी आएगी। आधुनिक तकनीक के उपयोग से कम समय में अधिक प्रभावी और सुरक्षित तरीके से सफाई संभव होगी, जिससे जल आपूर्ति व्यवस्था और मजबूत बनेगी।

बिजली बिल से मिलेगी राहत! जयपुर डिस्कॉम लगाएगा 96,500 घरों में मुफ्त सोलर पैनल, जानें पात्रता
दिल्ली में सर्दियों से पहले प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, बसों और पुराने वाहनों पर सख्ती; रोजाना 10 हजार चालान
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, बेटा दूसरे शहर में पढ़ता है तो कहां होगी गिनती? समझें पूरा नियम
परविंदर झोटा मामले पर पटियाला में बोले सीएम मान, केंद्र सरकार पर साधा निशाना