
उचाना : हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उचाना की ऐतिहासिक भूमि से क्षेत्र के कायाकल्प का बड़ा संकल्प लिया है। उचाना के विकास पहिए को गति देने के लिए मुख्यमंत्री ने ₹103 करोड़ 31 लाख की पांच महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार उचाना के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
ऐतिहासिक निवेश और घोषणाएं मुख्यमंत्री ने पिछले 11 वर्षों का लेखा-जोखा पेश करते हुए बताया कि उचाना क्षेत्र के लिए की गई 98 घोषणाओं में से 78 पर काम पूरा हो चुका है। इस अवधि के दौरान क्षेत्र के बुनियादी ढांचे पर ₹1409 करोड़ की विशाल राशि खर्च की गई है।
स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती देते हुए उचाना खुर्द में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का नया भवन बनाने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को अपग्रेड करने की घोषणा की गई है, जिस पर लगभग ₹20 करोड़ खर्च होंगे। साथ ही, युवाओं को आधुनिक सुविधाएं देने के लिए गांवों में ई-लाइब्रेरी और जिम भी खोले जाएंगे।



