नई दिल्ली
18 साल के भारतीय खिलाड़ी मानस धामने ने कजाखस्तान के शिमकेंट में खेले जा रहे क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में फ्रांस के एंटोनी गिबाउडो को सीधे सेटों में हराया। इस जीत के साथ उन्होंने अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार एटीपी चैलेंजर फाइनल में जगह बनाई।
अब धामने की नजर खिताब जीतने पर होगी, जब वह फाइनल में बेल्जियम के बुवायसार गदामौरी से रविवार को मुकाबला करेंगे। धामने ने संयमित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए गिबाउडो को 6-4, 6-3 से मात दी। पहले सेट में कड़ी टक्कर के बाद उन्होंने अहम मौके पर ब्रेक हासिल किया, जबकि दूसरे सेट में उन्होंने बेसलाइन से खेल पर पूरी तरह नियंत्रण रखते हुए मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।
इस सप्ताह उनका शानदार प्रदर्शन उनकी रैंकिंग और आत्मविश्वास दोनों को बढ़ावा देगा, क्योंकि वह जूनियर से प्रोफेशनल सर्किट की ओर अपने सफर को आगे बढ़ा रहे हैं। सोमवार को उनकी रैं¨कग में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है और वह टाप-400 में प्रवेश कर सकते हैं।

T20 इंटरनेशनल में भारत का ऐतिहासिक कारनामा, 300 मैचों में दर्ज की 200वीं जीत
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत-पाकिस्तान की टक्कर
5 विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा ने दिलाई टीम इंडिया को जीत, बोले- पूरा देश तुम पर भरोसा करता है
IND vs NZ 2nd T20: 70 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद भारत की धमाकेदार वापसी, तिलक वर्मा ने जड़ा नाबाद अर्धशतक