रायपुर.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. वह सुबह मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे.
दोपहर बाद मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे. जहां वह बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. रात 9:15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.
BJP के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश आएंगे छत्तीसगढ़
रायपुर. भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश सिंह आज दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं. वे मुंबई से दोपहर में रायपुर पहुंचेंगे. उनके दौरे के साथ ही प्रदेश भाजपा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला शुरू होगा. मंगलवार को दोपहर 3 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और शाम 6 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी. वहीं बुधवार सुबह प्रदेश महामंत्रियों की बैठक तथा दोपहर में प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजकों की बैठक होगी. इन बैठकों में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहेंगे. माना जा रहा है कि बैठकों में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

बजरंग भक्त मंडल ने की 900 किलो हरे चारे की सेवा, शरद पूर्णिमा पर आज होगा 51 किलो दूध की खीर का वितरण
काशी में एयर शो का रोमांच, गंगा तट पर 5 लाख से ज्यादा दर्शक जुटे; 80 वर्षीय बुजुर्ग ने भी पूरी की हसरत
योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारण
बिजली बिल नहीं भरा तो होगी कार्रवाई! पावरकॉम ने बकायेदारों के खिलाफ कसी कमर