जालंधर.
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी के लिए पहुंची भारतीय टीम के खिलाड़ी परिवार के साथ फॉरवर्ड मनदीप सिंह के मिट्ठापुर स्थित घर पहुंचे। उनके साथ विदेश से आए कोच भी थे। सभी ने पंजाबी खाने का स्वाद चखा। फारवर्ड अभिषेक ने कहा कि यहां का स्वाद लाजवाब है।
टीम इंडिया रविवार को मनदीप के घर दो घंटे से अधिक रुकी। खिलाड़ियों ने ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला। मनदीप के पिता रविंदर सिंह ने बताया कि खाने का खास प्रबंध किया था और हलवाई भी बुलाए थे। विदेश से आए कोचों ने भी हलवाइयों के पास खड़े होकर पंजाबी खाना बनते देखा।
इस मुलाकात के दौरान ओलिंपिक पदक विजेता अभिषेक के खाने की पसंद का भी जिक्र हुआ। रविंदर सिंह ने बताया कि अभिषेक को मां के हाथ का बना चूरमा पसंद है। रविंदर सिंह ने कहा कि मनप्रीत सिंह मिडफील्ड के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल हैं और उनकी कमी महसूस होना स्वाभाविक है।

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली
‘छत्तीसकला’ में दिखा बिहान की दीदियों का हुनर, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय बना आकर्षण
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नवीन ‘ई-ऊर्जा भवन’ का किया भूमि-पूजन
मध्यप्रदेश पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी