AAP विधायक ने लुधियाना सांसद पर हमला बोला
Ludhiana में लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं ने एक दूसरे पर बयानबाजी की है। सेंट्रल विधानसभा सीट से विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि सांसद रवनीत सिंह बिट् टू आज साढ़े 9 वर्ष बाद महानगर में किए गए विकास कार्यों को अपने सिर पर सजा रहे हैं, जो लुधियाना के सभी विधायकों की मेहनत से हुए हैं। Bittu खुद अपने कर्मचारियों से बहुत दूर है।
विकास कार्यों पर लगातार काम करने के कारण ये जल्द पूरे हुए हैं। AAP विधायकों ने 18 महीनों में पिछले साढ़े 9 वर्ष में इतना काम नहीं किया जितना बिट टू ने। विकास कार्यों पर बिट् टू ने पहले ध्यान दिया होता तो ये वर्षों पहले ही पूरे हो जाते।
MLA पराशर ने कहा कि AAP पार्टी की सरकार द्वारा किए गए काम विरोधियों को अर्जुन के तीर की तरह चुभ रहे हैं। जो भी विकास कार्यों को लेकर लुधियाना के विधायक काम कर रहे हैं, वे अर्जुन के तीर की तरह अपने लक्ष्य को भेद रहे हैं। हर नेता को यह अधिकार है कि वह जनता के सामने अपने कामों को साझा करे, लेकिन साढ़े 9 साल तक जनता को अपना चेहरा नहीं दिखाना भी जनता के साथ धोखा है।
हाईकमान के निर्णय पर देंगे पहरा पराशर ने कहा कि अगर कांग्रेस और आप एनडीआईए के तहत एकजुट होते हैं तो हाईकमान जिसे भी टिकट देगा उनके साथ है। AAP विधायक पार्टी अध्यक्ष के निर्णय पर पहरा देंगे, चाहे गठजोड़ होने पर बिट् टू को भी टिकट मिल जाए। पराशर ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी तेरह सीटों पर प्रदर्शन करेगी।

पंजाब में RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन शुरू, एजुकेशन डिपार्टमेंट ने लिंक किया लाइव पोर्टल
पंजाब पुलिस का बड़ा कदम: गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए AI का होगा इस्तेमाल
डॉ. बलजीत कौर ने जारी की 352 करोड़ की राशि, बुजुर्ग पेंशन के लिए बड़ा कदम
केंद्र ने पंजाब-चंडीगढ़ के किसानों को गेहूं खरीद के लिए दी विशेष छूट, राहत की खबर