CM Maan को पेरिस ओलंपिक में जाने से रोकने पर केंद्र सरकार पर भड़के आप महासचिव
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Maan) भारतीय हॉकी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना चाहते हैं, इसलिए उन्हें 2024 के पेरिस ओलंपिक में जाने की अनुमति नहीं दी गई। पंजाब के आम आदमी पार्टी के महासचिव और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री मान को फ्रांस जाने की अनुमति नहीं देने पर उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार की कड़ी निंदा की है। महासचिव ने इसे पंजाब के 3 करोड़ लोगों का अपमान बताया है।
3 करोड़ जनता का अपमान- आम महासचिव
आप महासचिव ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के 3 करोड़ लोगों का अपमान किया है और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाया है जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस ओलंपिक में जाने से रोक दिया गया है। क्योंकि भारतीय हॉकी टीम में पंजाब के अधिकांश खिलाड़ी हैं उन्होंने कहा कि संवैधानिक रूप से चुने गए व्यक्ति के मौलिक अधिकारों पर रोक लगाना था। आम महासचिव ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम के अधिकांश खिलाड़ी पंजाबी हैं। हमारी टीम लगातार जीत की ओर बढ़ रही है, फिर भी भगवंत सिंह मान को अपनी हॉकी टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए पेरिस जाने की अनुमति नहीं देना पंजाब के खिलाफ भेदभाव है।
नेताओं को विदेश जाने से रोकना पहली बार नहीं है
हरचंद सिंह बरसात ने कहा कि आप नेताओं को विदेश जाने से रोकना का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले, मोदी सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाकर वहां की शिक्षा व्यवस्था का अध्ययन करने से भी रोका था। गणतंत्र दिवस परेड में भी पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किया था। पंजाब के ग्रामीण विकास फंड व स्वास्थ्य मिशन फंड को रोककर तथा केंद्रीय बजट में पंजाब को कोई मदद न देकर भी पंजाब के साथ भेदभाव किया है।

पंजाब खेल विश्वविद्यालय का ‘विजन 2029’: कुलपति डॉ. गिल ने राज्यपाल को सौंपी 3 वर्षीय विकास योजना; खेल विज्ञान और अनुसंधान पर रहेगा जोर
‘युद्ध नशियां विरूद्ध’ अभियान को मिली बड़ी सफलता !
बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए कांग्रेसी नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल !
‘आप’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन !