आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ द्वारा आम आदमी पार्टी को ‘नोसिखियों की पार्टी’ कहने पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि इन ‘नोसिखियों’ ने वो काम किए हैं जो मंझे हुए राजनेताओं की सरकारें नहीं कर पाईं।
पन्नू ने कहा कि जिस सरकार को जाखड़ साहब नोसिखियों की पार्टी कह रहे हैं, उसे सरकार ने नहरी पानी की पहुंच को 22% से बढ़ाकर 68% कर दिया है। पंजाब में ‘रोड सेफ्टी फोर्स’ (एसएसएफ) का गठन किया गया, जिसके नतीजे में सड़क हादसों में मौके पर होने वाली मौतों में 48% की भारी कमी आई है।
पन्नू ने कहा कि आज पंजाब के आम लोगों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है। यह राहत किसी अनुभवी पार्टी ने नहीं, बल्कि इसी जन-हितैषी ‘आप’ पार्टी की सरकार ने दी है, जिसे आप ‘नोसिखियां’ कह रहे हैं।
पन्नू ने कहा कि जाखड़ साहब को अपनी उर्जा पंजाब के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार के पास पैरवी में लगानी चाहिए, न कि विरोधियों को बदनाम करने में।

मालवा के किसानों की चमकेगी किस्मत: सीएम मान ने किया फिरोजपुर फीडर नहर का उद्घाटन
आरएसएस प्रमुख डॉ. भागवत बोले: संघ सत्ता के लिए नहीं, राष्ट्रहित के लिए करता है काम
पंजाब आंगनवाड़ी भर्ती 2026: 6110 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई
नशे और साइबर क्राइम के खिलाफ पंजाब पुलिस का नया हथियार: AI तकनीक और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की हुई भर्ती