Delhi AAP Protest: दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यदि अफसर सड़क को चौड़ा करने के लिए प्रत्येक फार्म हाउस से 5 से 10 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण करते हैं तो पेड़ों को काटे बिना सड़कें चौड़ी की जा सकती थी
AAP Protest Against Delhi LG: दिल्ली के रिज क्षेत्र में 1100 पेड़ों को अवैध रूप से काटे जाने का मामला लगातार राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में आम आदमी पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाया है। AAP ने उपराज्यपाल विनय सक्सेना के खिलाफ ह्यूमन चेन बनाया। इस दौरान, पार्टी मुख्यालय पर “आप” के कार्यकर्ताओं ने हाथों में नारे लिखे पोस्टर-बैनर और पेड़ का स्ट्रक्चर और आरी लिए थे.
एलजी के खिलाफ आप (AAP) कार्यकर्ताओं ने उपराज्यपाल का मुखौटा पहनकर नारेबाजी की और पेड़ के प्रतीकात्मक चित्र को आरी से काट दिया।

AAP नेताओं ने एलजी पर ये आरोप लगाए
आप (AAP) के विधायक राजेश गुप्ता, वरिष्ठ नेता रीना गुप्ता और आदिल समेत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि तीन फरवरी 2024 को मुख्य सचिव समेत अन्य वरिष्ठ अफसरों के साथ उपराज्यपाल विनय सक्सेना रिज का दौरा करने गए थे. उसी दौरान उन्होंने 1100 पेड़ काटने के मौखिक आदेश दिए थे.
सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार पूछा कि किसके आदेश पर इतने पेड़ काटे गए, लेकिन अफसरों ने सही उत्तर नहीं दिया। सड़क को चौड़ा करने के लिए फार्म हाउसों की जमीन ली जा सकती थी, लेकिन यहां फार्म हाउस मालिकों को इससे लाभ मिलना था, इसलिए रिज क्षेत्र के सैकड़ों पेड़ काट दिए गए।

“फार्म हाउसों के मालिकों को पहुंचाया फायदा”
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सड़क को चौड़ा करने के लिए हर फार्म हाउस से सिर्फ पांच से दस फीसद जमीन ले लेते तो पेड़ों को बिना नुकसान पहुंचाए सड़क चौड़ी की जा सकती थी। रिज के पेड़ों को ऐसा नहीं करके फार्म हाउसों के मालिकों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से रिज के पेड़ों को काटा गया। इससे स्पष्ट रूप से पता चलता है कि पेड़ों को काटने में भारी गड़बड़ी की गई है.

CRPF जवान को सेवा से हटाना गलत, बिलासपुर हाईकोर्ट ने रद्द की बर्खास्तगी
अखिलेश के वाराणसी दौरे पर ओम प्रकाश राजभर का तंज भरा सोशल मीडिया पोस्ट
राज्यसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री पुरी के सामने मोबाइल दुकानदार, कांग्रेस का समर्थन
नाम बदलकर नाबालिग से बढ़ाई नजदीकी, घर में घुसकर किया दुष्कर्म