कथित शराब घोटाले के मामले में शुक्रवार को अदालत द्वारा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य नेताओं को बरी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में बड़े उत्साह के साथ इस फैसले का जश्न मनाया। जश्न के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर भांगड़ा किया और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने इस फैसले को “सच और ईमानदार राजनीति की जीत” करार दिया। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं में हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, हरदीप सिंह मुंडियां और हरजोत बैंस के साथ सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि अदालत के इस फैसले ने न्यायपालिका में लोगों के विश्वास को और मजबूत किया है तथा ‘आप’ की शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ राजनीति से प्रेरित आरोपों का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पार्टी का शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के लिए और भी दृढ़ता से काम करने का संकल्प और मजबूत हुआ है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी और आभार व्यक्त करते हुए इस फैसले को न सिर्फ ‘आप’ के लिए बल्कि लोकतंत्र के लिए भी गर्व की बात बताया।



UPSC में सफलता हासिल करने वाले 11 सिख छात्रों का होगा सम्मान, SGPC ने किया ऐलान
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO ने रचा इतिहास, ₹7.4 लाख करोड़ से ज्यादा की मांग
झारखंड में 4 नए औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर
सिंहस्थ 2028 से पहले बलवाड़ा तक रेल पहुंचाने की तैयारी, रेलवे ने तेज किए प्रयास